Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Somwar Upay: सोमवार के दिन करें ये 5 खास उपाय, जीवन में आएगी सफलता

    By Shantanoo MishraEdited By:
    Updated: Sun, 16 Oct 2022 10:03 PM (IST)

    Somwar Upay सोमवार का दिन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन भगवान शिव अपने भक्तों की मनोकामना और अधिक ध्यान से सुनते हैं। बता दें कि शास्त्रों में बताए गए कुछ उपायों से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते है।

    Hero Image
    Somwar Upay: सोमवार के दिन इन 5 उपयों से मिलेगी सफलता।

    नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क | Somwar Upay: हिंदू धर्म में सोमवार के दिन को अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह दिन भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से और उनसे जीवन में सफलता की प्रार्थना करने से सभी कार्य सफल हो जाते हैं। शास्त्रों में भी बताया गया है कि सोमवार का दिन सभी कष्टों को दूर करने के लिए सबसे उपयोगी है। इसके साथ यह भी बताया गया है कि सोमवार के दिन कुछ उपाय करने से व्यक्ति के जीवन में बड़ा परिवर्तन आता है और उस पर भगवान शिव की कृपा सदैव बनी रहेगी। आइए जानते हैं कि सोमवार के दिन किन 5 उपायों से मिलता है भगवान शिव का आशीर्वाद।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोमवार के दिन करें ये 5 उपाय (Somwar Upay)

    • भगवान शिव को समर्पित सोमवार के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान ध्यान करने के बाद भगवान शिव के दर्शन अवश्य करें। इसके साथ शिव चालीसा का पाठ अथवा शिवाष्टक का पाठ जरूर करें। ऐसा करने से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं और भक्तों की समस्याएं दूर कर देते हैं।

  • दांपत्य जीवन में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए सोमवार के दिन शिव मंदिर में रुद्राक्ष दान करें। ऐसा करने से कई प्रकार की परेशानियां दूर हो जाती हैं। इसके साथ विवाह में आ रही बाधाओं से भी मुक्ति प्राप्त होती है।

  • सोमवार के दिन व्यक्ति बेलपत्र पर सफेद चंदन का टीका लगाकर शिवलिंग पर अर्पित करे। ऐसा करते समय व्यक्ति को अपनी सभी मनोकामनाएं मन ही मन दोहराना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और मांगी गई मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

  • इस दिन सुबह के समय घर के नजदीक बने शिव मंदिर में दूध से भगवान शिव का अभिषेक जरूर करें। इस बात का ध्यान रखें कि बर्तन तांबे का हो और दूध अर्पित करते समय 'ॐ नमः शिवाय; का जाप निरंतर करते रहें। ऐसा करने से व्यवसाय में वृद्धि होती है।

  • भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए एक उपाय यह भी बताया गया है कि शिव मंदिर में किसी शांत जगह बैठ कर 'ॐ नमो धनदाय स्वाहा मंत्र' का 11 माला जाप करें। ऐसा करने से धन वृद्धि ऐश्वर्य और सफलता की प्राप्ति होती है।

  • डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।