Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Somvati Amavasya 2023: सोमवती अमावस्या पर करें ये अचूक उपाय, राहु के दुष्प्रभाव से मिलेगी मुक्ति

    Somvati Amavasya 2023 सावन का महीना शिव की प्रिय महीना माना जाता है। ऐसे में सावन के महीने में आने वाले व्रत और त्योहारों का महत्व और भी बढ़ जाता है। इस वर्ष यानी 2023 की सावन की अमावस्या का व्रत सोमवार 17 जुलाई को रखा जाएगा। अमावस्या जब सोमवार के दिन पड़ती है तो उसे सोमवती अमावस्या कहते हैं।

    By Suman SainiEdited By: Suman SainiUpdated: Mon, 17 Jul 2023 10:32 AM (IST)
    Hero Image
    Somvati Amavasya 2023 राहु दोष से मुक्ति के लिए सोमवती अमावस्या के उपाय।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Somvati Amavasya 2023: राहु को छाया ग्रह माना जाता है। कुंडली में राहु दोष हो तो व्यक्ति को जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अमावस्या की तिथि पर राहु ग्रह सबसे अधिक प्रभावी होता है। ऐसे में सोमवती अमावस्या के दिन कुछ उपाय करने से राहु दोष से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं वह उपाय कौन-से हैं जिनके द्वारा राहु के बुरे प्रभावों से छुटकारा पाया जा सकता है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हो सकती हैं ये समस्याएं

    वैदिक ज्योतिष में राहु को बहुत क्रूर ग्रह माना गया है। कुंडली में राहु दोष होने व्यक्ति की धर्म के प्रति रुचि काम हो जाती है। राहु का अधिक प्रभाव होने की वजह से नकारात्मक शक्तियां बहुत प्रभावशाली हो जाती हैं। जिसका असर व्यक्ति पर भी पड़ता है और वह भी नकारात्मक होने लगता है।

    राहु ग्रह के दुष्प्रभाव के कारण जातक की तरक्की में अड़चने पैदा होती हैं। इतना ही नहीं, कुंडली में राहु दोष हो तो व्यक्ति के जीवन में कई अशुभ घटनाएं होने लगती हैं। नींद न आना, डरावने सपने आना, सोते समय बार-बार डर जाना, शरीर में कमजोरी या फिर बहुत अधिक आलस कुंडली मे राहु के अशुभ होने का संकेत देते हैं।

    सोमवती अमावस्या के उपाय

    • सोमवती अमावस्या के दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और काले तिल अर्पित करें। स्नान करने के बाद ऊँ रां राहवे नम: मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए।
    • राहु दोष से छुटकारा पाने के लिए अमावस्या के दिन राहु स्तोत्र का पाठ जरूर करें। ऐसा करने से नकारात्मक प्रभाव नियंत्रण में रहते हैं।
    • सोमवती अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। दीपक में लौंग भी डालें।
    • सोमवती अमावस्या के दिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। इससे राहु दोष कम होता है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'