Soha Ali Khan Birthday: तुला राशि में जन्मी हैं सोहा अली खान, जानें कैसा होता है सामान्य स्वभाव
Soha Ali Khan Birthday बॉलिवुड फिल्म एक्ट्रेस सोहा अली खान का आज 42वां जन्मदिन है। इनका जन्म 4 अक्टूबर 1978 को नई दिल्ली में हुई था। इनके पिता का नाम मंसूर अली खान पटौदी और माता का नाम शर्मिला टैगोर है। इनके पति का नाम कुणाल खेमू है।
Soha Ali Khan Birthday: बॉलिवुड फिल्म एक्ट्रेस सोहा अली खान का आज 42वां जन्मदिन है। इनका जन्म 4 अक्टूबर 1978 को नई दिल्ली में हुई था। इनके पिता का नाम मंसूर अली खान पटौदी और माता का नाम शर्मिला टैगोर है। इनके पति का नाम कुणाल खेमू है। सोहा अली खान एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं जिन्हें मुख्य रूप से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उनके काम के लिए जाना जाता है। हालांकि, उन्होंने बंगाली और अंग्रेजी भाषा की फिल्मों में भी काम किया है। ज्योतिष के अनुसार, इनकी जन्म राशि तुला और सत्तारूढ़ ग्रह शुक्र है। चलिए जानते हैं इनकी राशि इनके बारे में क्या कहती है। लेकिन उससे पहले हम उन सभी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देना चाहते हैं जो 4 अक्टूबर को सोहा अली खान के साथ अपना जन्मदिन मना रहे हैं।
ज्योतिषाचार्य पं. दयानंज शास्त्री के अनुसार, इनका सूर्य चिन्ह यानी इनकी राशि तुला है जिसका प्रतीक तराजू है। इनका सत्तारूढ़ ग्रह शुक्र है। इनका चीनी साइन घोड़ा और प्रकार एयर-कार्डिनल-पॉजिटिव है। इनकी जन्म संख्या 4 है। तुला राशि वालों के सामान्य स्वाभाव की बात करें तो इस राशि पर शुक्र का आधिपत्य है जिसके चलते तुला राशि के जातकों को बनने संवरने, संगीत, चित्रकारी और बागवानी आदि का बेहद शौक होता है। ये जातक रचनात्मक आलोचना और राजनैतिक चातुर्य के कौशल होते हैं। इनके कौशल को देख लोग चकित रह जाते हैं। ये बहुत ही मृदुभाषी होते हैं और हमेशा टकराव से बचकर चलते हैं। ये जल्दबाजी ने कोई निर्णय नहीं लेते हैं।
इनमें वाणिक बुद्धि अत्याधिक होती है जिसके चलते ये वाद विवाद में पड़ने के बजाय समझौता करने में ज्यादा यकीन रखते हैं। इन जातकों का शरीर दुबला-पतला होता है। इनका चेहरा सुंदर होता है। इनकी मुस्कान बेहद मोहक होती है। ये जातक सही समय पर सही सलाह देने वाले होते हैं। ये जातक अच्छे मित्र भी साबित होते हैं। इनके लिए शुभ दिन रविवार और सोमवार बताए गए हैं। इनका शुभ रंग नारंगी, श्वेत और लाल होता है। साथ ही इनका शुभ अंक 1 और 10 होता है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '