Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा

    Shukrawar Ke Upay सनातन धर्म में हर दिन का अपना विशेष महत्व होता है। मान्यता के अनुसार शुक्रवार के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना और व्रत करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और घर में खुशियों का आगमन होता है। ज्योतिष शास्त्र में बताए गए उपायों को करने से मां लक्ष्मी को प्रसन्न होती हैं।

    By Kaushik SharmaEdited By: Kaushik SharmaUpdated: Fri, 26 Jan 2024 09:00 AM (IST)
    Hero Image
    Shukrwar Ke Upay: शुक्रवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shukrawar Ke Upay: सनातन धर्म में हर दिन का अपना विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि शुक्रवार के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा-व्रत करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और घर में खुशियों का आगमन होता है। ज्योतिष शास्त्र में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई उपायों का जिक्र किया गया है, जिनको करने से धन की समस्या से छुटकारा मिलता है। अगर आप भी आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन इन उपायों को जरूर करें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुक्रवार के उपाय (Shukrawar Ke Upay)

    -सनातन धर्म में शुक्रवार के दिन सफेद चीजों (सफेद वस्त्र, दूध, दही आदि) का दान करना उत्तम माना जाता है। मान्यता है कि इन चीजों का दान करने से इंसान के जीवन में सुख-शांति का आगमन होता है। साथ ही इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए गरीब लोगों को श्रद्धा अनुसार दान करें।

    -आर्थिक तंगी से निजात पाने के लिए शुक्रवार के दिन गाय को रोटी अवश्य खिलाएं। मान्यता है कि इस उपाय को करने से इंसान को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और धन का लाभ मिलता है।

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips For Clock: घर की इस दिशा में भूलकर भी न लगाएं घड़ी, वरना बिजनेस के मार्ग में आएगी बाधा

    -मां लक्ष्मी की पूजा के लिए शुक्रवार का दिन उत्तम माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन व्रत करने से साधक को शारीरिक कष्टों से निजात मिलती है। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

    -शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के मंदिर में जाकर उन्हें गुलाब के फूलों की माला चढ़ाएं। अगर ऐसा संभव न हो तो घर के मंदिर में मां लक्ष्मी को माला अर्पित करें। साथ ही दक्षिणावर्ती शंख से विधिपूर्वक मां लक्ष्मी का अभिषेक करें। मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और साधक पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

    -यदि आप जगत के पालनहार भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन तुलसी के पौधें की विधिपूर्वक की पूजा करें और सुबह और शाम घी का दीपक जलाएं। साथ ही तुलसी माता को श्रृंगार की चीजें अर्पित करें। कहा जाता है कि इस उपाय को करने से साधक को भगवान विष्णु और माता तुलसी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर की दक्षिण दिशा में भूलकर भी न रखें ये चीजें, हो सकता है बड़ा नुकसान

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'