Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shukrawar Ke Niyam: शुक्रवार के दिन न करें ये गलतियां, वरना मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

    By Jagran News Edited By: Pravin Kumar
    Updated: Fri, 29 Dec 2023 09:09 AM (IST)

    शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा-व्रत करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और धन का लाभ मिलता है। मान्यता के अनुसार शुक्रवार के दिन कुछ कार्यों को करने की मनाही है जिनको करने से मां लक्ष्मी साधक से रुष्ट हो सकती हैं। इसके अलावा जीवन में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

    Hero Image
    Shukrawar Ke Niyam: शुक्रवार के दिन न करें ये गलतियां, वरना मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shukrawar Ke Niyam: सनातन धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा-व्रत करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और धन का लाभ मिलता है। मान्यता के अनुसार, शुक्रवार के दिन कुछ कार्यों को करने की मनाही है, जिनको करने से मां लक्ष्मी साधक से रुष्ट हो सकती हैं। इसके अलावा जीवन में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं शुक्रवार के दिन कौन सी गलतियों को करने से बचना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुक्रवार के दिन न करें ये गलतियां

    शुक्रवार के दिन मांसाहार और शराब का सेवन निषेध माने जाते हैं। शुक्रवार के दिन मांस मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और पैसों की तंगी का सामना करना पड़ता है।

    यह भी पढ़ें: Shaniwar Ke Upay: शनिवार के दिन कर लें इनमें से कोई 1 उपाय, आर्थिक तंगी हो जाएगी दूर

    शुक्रवार के दिन किसी से बातचीत के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग न करें। माना जाता है कि अगर इस दिन कोई इंसान लड़ाई-झगड़ा या गाली-गलौच करता है, तो उससे मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं।

    शुक्रवार के दिन दान करना शुभ माना जाता है लेकिन इस दिन कुछ चीजों का दान करने से बचना चाहिए। इस दिन चांदी और चीनी का दान करना अशुभ होता है। मान्यता है कि इन चीजों का दान करने से शुक्र ग्रह कमजोर होता है। इससे इंसान को जीवन में भौतिक सुख में कमी का सामना करना पड़ता है।

    इसके अलावा इस दिन किसी से पैसों का लेन-देन नहीं करना चाहिए। शुक्रवार के दिन किसी से उधार लेना या देना अशुभ माना जाता है। इससे माता लक्ष्मी नाराज होती हैं।

    शुक्रवार के दिन पूजा और रसोई घर से संबंधित चीजों को नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा करने से घर में धन की बरकत नहीं होती है।

    इस दिन गंदे और फटे वस्त्र धारण नहीं करने चाहिए। मान्यता है कि गंदे और फटे कपड़े पहनने से राहु कमजोर होता है।

    यह भी पढ़ें: Shri Lakshmi Pujan: शुक्रवार को करें इस स्तोत्र का पाठ, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा

    Author- Kaushik Sharma

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'