Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shukra Vakri 2023: कर्क राशि में विपरीत दिशा में विचरण करेंगे शुक्र देव, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Sat, 08 Jul 2023 12:29 PM (IST)

    Shukra Vakri 2023 ज्योतिष में बताया गया है कि सभी को एक अवधि के बाद अपनी चाल बदलते हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ता है। बता दें कि जुलाई माह के अंत में शुक्र कर्क राशि में वक्री होने जा रहे हैं जिससे सभी राशियों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान तीन राशियां ऐसी हैं जिन्हें इस दौरान भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।

    Hero Image
    Shukra Vakri 2023: शुक्र वक्री से इन राशियों को मिलेगा लाभ।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Shukra Vakri 2023: ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि सभी ग्रह समय-समय पर अपनी चाल बदलते हैं। कुछ वक्री अवस्था में चले जाते हैं तो कुछ उदय या अस्त होते हैं। इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ता है। बता दें कि जुलाई माह के अंत में शुक्र कर्क राशि में वक्री होने जा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को आकर्षण, सौभाग्य, प्रेम, ऐश्वर्य और वैभव का कारक ग्रह माना गया है। इसलिए जिस जातक की कुंडली में शुक्र उच्च अवस्था में होते हैं, उन्हें इन क्षेत्रों में लाभ प्राप्त होता है। ऐसे में जुलाई में होने जा रहे शुक्र वक्री के कारण कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस दौरान लाभ प्राप्त होगा। आइए जानते हैं-

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र वक्री शुभ माना जा रहा है। इस दौरान व्यापार के क्षेत्र में धन लाभ के योग बनेंगे। साथ ही व्यापारिक योजनाएं सफल होंगी। कार्यक्षेत्र में भी अच्छे और सकारात्मक अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस दौरान समाज में मान-सम्मान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

    सिंह राशि

    शुक्र वक्री का शुभ प्रभाव सिंह राशि के जातकों पर भी पड़ सकता है। इस दौरान किए गए परिश्रम का सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा। साथ ही आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। इसके साथ विदेश जाने के भी योग बन रहे हैं। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें भी शुक्र वक्री के कारण लाभ प्राप्त हो सकता है।

    तुला राशि

    तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र वक्री फलदाई साबित हो सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें भी सकारात्मक परिणाम दिखाई देंगे। इसके साथ आय में वृद्धि के भी संकेत मिल रहे हैं। शुक्र वक्री के कारण आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता हैं।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

    comedy show banner
    comedy show banner