यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Pradosh Vrat 2025 Date: कब है वैशाख माह का दूसरा प्रदोष व्रत? जानिए पूजा का सही समय
वैदिक पंचांग के अनुसार हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। ...और पढ़ें

HighLights
- हर महीने में 2 बार प्रदोष व्रत किया जाता है।
- इस दिन महादेव की पूजा संध्याकाल में होती है।
- इस दिन विशेष चीजों का दान करना चाहिए।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन शास्त्रों में महादेव की महिमा का विशेष वर्णन किया गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, रोजाना विधिपूर्वक भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही साधक को जीवन में शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं। इसके अलावा रुके हुए काम पूरे होने के योग बन सकते हैं। सनातन धर्म में प्रदोष व्रत का दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने के लिए शुभ माना जाता है। ऐसे में ऐसे में आइए जानते हैं कि वैशाख माह के दूसरे के प्रदोष व्रत (Vaishakh Month Pradosh Vrat 2025) की डेट और शुभ मुहूर्त के बारे में।
प्रदोष व्रत 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Pradosh Vrat 2025 Date and Shubh Muhurat)
वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 9 मई को दोपहर 2 बजकर 56 मिनट से होगी और अगले दिन यानी 10 मई को शाम को 5 बजकर 29 मिनट पर तिथि खत्म होगी। ऐसे में वैशाख माह का दूसरा प्रदोष व्रत 9 मई को किया जाएगा। इस दिन महादेव की पूजा करने का शुभ मुहूर्त शाम को 7 बजकर 1 मिनट से लेकर 9 बजकर 8 मिनट तक है।

(Pic Credit-Freepik)
पंचांग
सूर्योदय - सुबह 5 बजकर 34 मिनट पर
सूर्यास्त - शाम 7 बजकर 1 मिनट पर
चंद्रोदय - दोपहर 4 बजकर 14 मिनट पर
चन्द्रास्त - 10 मई को दोपहर 3 बजकर 57 मिनट पर
ब्रह्म मुहूर्त - प्रातः 4 बजकर 10 मिनट से 04 बजकर 52 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम 7 बजे 7 बजकर 21 मिनट तक
निशिता मुहूर्त - रात्रि 11 बजकर 56 मिनट से रात 12 बजकर 38 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त - रात 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक
यह भी पढ़ें: Shukra Pradosh Vrat 2025: शुक्र प्रदोष व्रत पर करें मां गौरी की खास पूजा, होगा मंगल ही मंगल
मिलेगी कर्ज से मुक्ति
कर्ज की समस्या को दूर करने के लिए प्रदोष व्रत का दिन शुभ माना जाता है। इस दिन महादेव की पूजा करें। इस दौरान ऋणमोचक मंगल स्त्रोत का पाठ करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से कर्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है।
प्रदोष व्रत के दिन करें दिन चीजों का दान
प्रदोष व्रत के दिन पूजा के बाद लाल रंग के वस्त्र और गुड़ समेत आदि चीजों का दान करें। साथ ही महादेव से जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। ऐसा माना जाता है कि इन चीजों का दान करने से धन लाभ के योग बनते हैं और साधक को जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।
यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, खुलेंगे सफलता के रास्ते
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
