यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shukra Grah Upay: इन उपायों से कुंडली में मजबूत हो सकता है शुक्र, सुख-सुविधाओं की नहीं होती कोई कमी
ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार शुक्र ग्रह को भौतिक सुखों के कारक के रूप में देखा जाता है। यदि ...और पढ़ें

HighLights
- भौतिक सुखों के कारक हैं शुक्र देव।
- शुक्र मजबूत होने पर बनी रहती है सुख-समृद्धि।
- शुक्रवार का दिन है शुक्र देव के लिए समर्पित।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। माना जाता है कि जिस जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति ठीक होती है, उसके जीवन में भौतिक सुखों की कोई कमी नहीं होती। साथ ही प्रेम संबंध भी मजबूत बने रहते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत (Shukra Grah Upay) करना चाहते हैं, तो इसके लिए ये उपाय कर सकते हैं।
मिलते हैं यह संकेत
अगर किसी जातक की कुंडली में शुक्र की स्थिति कमजोर होती है, तो इससे व्यक्ति के दांपत्य जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है और जातक सुख नहीं रहता। साथ ही व्यक्ति को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं भी घर लेती हैं। इसके साथ ही कुंडली में शुक्र कमजोर होने पर जातक का आत्मविश्वास कमजोर होता है और उसे मान-सम्मान की प्राप्ति नहीं होती।
.jpg)
इस दिन करें व्रत
शुक्र ग्रह को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार का दिन सबसे उत्तम माना जाता है। ऐसे में आपको इस दिन पर व्रत जरूर करना चाहिए। इससे भी कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत किया जा सकता है। लगातार इस व्रत को करने से व्यक्ति को सुख, सौभाग्य और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।
यह भी पढ़ें - Shani Dhaiya: कन्या राशि के जातकों पर कब से शुरू होगी शनि की ढैय्या? इन उपायों से पाएं निजात
करें इन मंत्र का जप
शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत करने के लिए शुक्रवार के दिन सफेद रंग के कपड़े पहनने और शुक्र मंत्र "ॐ द्रां द्रीं द्रों सः शुक्राय नमः" का 108 बार जप करें। इसके सथ ही आप शुक्रवार की पूजा के बाद किसी गरीब ब्राह्मण को सफेद रंग के कपड़े, सुगंधित वस्तुएं, सौदर्य की सामग्री और इत्र आदि का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से जातक की कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत हो सकती है।
(2).jpg)
करें इन चीजों का दान
कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत करने के लिए सफेद रंग वस्तुओं का दान जैसे सफेद वस्त्र, दूध, दही, चीनी, चावल, घी, मिश्री, कपूर और सफेद मिठाई आदि का दान कर सकते हैं। इससे आपको अपनी स्थिति में लाभ देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें - Rahu Ketu Gochar 2025: राहु-केतु ने बदली हैं राशि, वृष राशि वालों को इन उपायों से मिलेगी राहत
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
