Move to Jagran APP

Shukra Grah Ke Upay: शुक्र ग्रह को ऐसे करें मजबूत, मिलेगा नाम, शोहरत और धन-दौलत

Shukra Grah Ke Upay ज्योतिष के अनुसार सभी प्रकार के सुख का कारण शुक्र ग्रह है। शुक्र के मजबूत होने से भौतिक सुख यश धन और खुशहाल दांपत्य जीवन होता है। शुक्र के कमजोर होने पर व्यक्ति सब कुछ होकर भी वह जीवन का आनंद नहीं उठा पाता है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Fri, 04 Jun 2021 09:00 AM (IST)Updated: Mon, 07 Jun 2021 06:54 AM (IST)
Shukra Grah Ke Upay: शुक्र ग्रह को ऐसे करें मजबूत, मिलेगा नाम, शोहरत और धन-दौलत
Shukra Grah Ke Upay: शुक्र ग्रह को ऐसे करें मजबूत, मिलेगा नाम, शोहरत और धन-दौलत

Shukra Grah Ke Upay: ज्योतिष के अनुसार, सभी प्रकार के सुख का कारण शुक्र ग्रह से संबंधित है। शुक्र के मजबूत होने से भौतिक सुख, यश, धन और खुशहाल दांपत्य जीवन होता है। कुंडली में शुक्र के कमजोर होने पर व्यक्ति सब कुछ होकर भी वह जीवन का आनंद नहीं उठा पाता है। शुक्र को मजबूत करने की हर संभव कोशिश करनी चाहिए। शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए कई प्रकार के उपाय विभिन्न किताबों में बताए गए हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने जीवन में नाम, शोहरत और धन-दौलत प्राप्त कर सकते हैं।

loksabha election banner

शुक्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय

1. कुंडली में शुक्र को लाभकारी बनाने के लिए स्त्रियों का सम्मान और आचरण को शुद्ध रखना चाहिए।

2. शुक्र ग्रह को सफेद रंग अत्याधिक प्रिय लगता है, इसीलिए सफेद रंग या बदामी रंग के वस्त्र धारण करने से शुक्र मजबूत होता है।

3. प्रत्येक शुक्रवार और पूर्णिमा के दिन "ऊं द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः" मंत्र का जाप करने से शुक्र मजबूत होता है।

4. पानी में इलायची डालकर कर उससे स्नान करने और सफेद कपड़े दान करने से शुक्र मजबूत होता है।

5. खाने में सफेद चीजों जैसे खीर, दूध, चावल और दही आदि खाने से भी शुक्र ग्रह मजबूत होता है, जिसके परिणाम स्वरूप शुभ फल प्राप्त होता है।

6. पुरुषों को ओपल रत्न को धारण करना चाहिए, जिसे दूधिया पत्थर के नाम से भी जाना जाता है। यह भी शुक्र को मजबूत करने का उपाय है।

7. शुक्र को मजबूत करने के लिए महिलाओं को हीरा या जरकन पहनना फायदेमंद रहता है।

8. शुक्र की स्थिति बेहतर करने के लिए सफेद स्फटिक का माला भी पहना जा सकता है।

9. शुक्र को मजबूत करने के लिए नियमित रूप से शुक्रवार को शिव जी को सफेद फूल अर्पित करें।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.