Shukra Gochar 2023: कुछ ही घंटों में वृषभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं शुक्र, इस एक राशि को रहना होगा सावधान
Shukra Gochar 2023 ज्योतिष पंचांग के अनुसार कुछ ही घंटों में शुक्र ग्रह वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन एक राशि ऐसी है जिसे गोचर की अवधि में सर्वाधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं-

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Shukra Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि सभी ग्रह अपनी अलग भूमिका निभाते हैं। उन्हीं में से एक महत्वपूर्ण ग्रह हैं, शुक्र जिन्हें, सुख, सुविधा, विलासिता, मनोरंजन आदि का कारक ग्रह माना जाता है। बता दें कि जिस व्यक्ति की कुंडली में शुक्र कमजोर स्थिति में होते हैं, उन्हें कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
ज्योतिष पंचांग के अनुसार, 06 अप्रैल 202, गुरुवार के दिन शुक्र ग्रह वृषभ राशि में सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर गोचर करेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ेगा। लेकिन एक राशि ऐसी है, जिसे इस अवधि में सर्वाधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं-
शुक्र ग्रह का शुभ प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि शुक्र देव जिस जातक की कुंडली में मजबूत रहते हैं, उन्हें शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन में उन्नति प्राप्त होती है। साथ ही शुक्र ग्रह की कृपा से राहु, केतु और मंगल जैसे क्रूर ग्रहों के अशुभ प्रभाव कम हो जाते हैं। बता दें कि शुक्र ग्रह सौन्दर्य के भी कारक माने जाते हैं, इसलिए इनकी कृपादृष्टि से जातक को भौतिक सुख की भी प्राप्ति होती है।
शुक्र गोचर से इस राशि की बढ़ सकती है परेशानी
ज्योतिषविदों के अनुसार 06 अप्रैल को होने वाले शुक्र गोचर का अशुभ प्रभाव मीन राशि के जातकों की समस्याएं बढ़ा सकता है। इस राशि के लिए शुक्र ग्रह अशुभ माना जा रहा है। इस दौरान मीन राशि के जातकों की स्वास्थ्य और नौकरी संबंधित क्षेत्रों में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। काम में भी मन नहीं लग सकता है, जिसके कारण बड़ी गलती होने का भय भी है। व्यवसाय क्षेत्र से जुड़े जातकों को नुकसान होने की संभावना भी अधिक है।
शुक्र ग्रह के उपाय
मीन राशि के जातक शुक्र ग्रह के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की उपासना करें। साथ ही यदि, हो सके तो घर में इस दिन हवन अवश्य करें। माना जाता है कि ऐसा करने से जातकों को शुभ फलों की प्राप्ति होती है और शुक्र ग्रह के अशुभ प्रभावों से छुटकारा मिल जाता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।