Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shardiya Navratri 2023: इस नवरात्रि गजराज पर सवार होकर आएंगी मां भगवती, जानिए क्या है इसका महत्व

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Tue, 19 Sep 2023 07:10 PM (IST)

    Shardiya Navratri 2023 हिन्दू पंचांग के अनुसार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो जाता है। बता दें कि प्रत्येक वर्ष मां भगवती एक विशेष वाहन पर सवार होकर अपने भक्तों की प्रार्थना सुनने आती हैं। इन वाहनों का अपना-अपना महत्व होता है। बता दें कि इस वर्ष मां भगवती हाथी पर सवार होकर आएंगी।

    Hero Image
    Shardiya Navratri 2023: इस वर्ष का किस वाहन पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क । Shardiya Navratri 2023: हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि पर्व का शुभारंभ हो जाता है। बता दें कि नवरात्रि पर्व के नौ दिनों में मां भगवती के नौ स्वरूपों की पूजा का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन नौ दिनों में मां दुर्गा की विधिवत उपासना करने से साधक को सभी दुखों से मुक्ति मिल जाती है। शास्त्रों के अनुसार, प्रत्येक वर्ष मां भगवती एक विशेष वाहन पर सवार होकर अपने भक्तों की प्रार्थना सुनने आती हैं। इन वाहनों का अपना-अपना महत्व होता है। आइए जानते हैं इस वर्ष किस विशेष वाहन पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शारदीय नवरात्रि 2023 मां दुर्गा का वाहन

    यह तो हम सभी जानते हैं कि माता दुर्गा की सवारी सिंह यानी शेर है। लेकिन नवरात्रि के दौरान माता की सवारी बदल जाती है। माता की सवारी में डोली, वाहन, घोड़ा, भैंसा, मनुष्य और हाथी शामिल है। इस वर्ष नवरात्रि रविवार के दिन शुरू हो रहा है, ऐसे में इस वर्ष माता का वाहन हाथी होगा। जिसका एक अपना महत्व है।

    शारदीय नवरात्रि 2023 मां दुर्गा के वाहन का महत्व

    शशिसूर्ये गजारूढ़ा शनिभौमे तुरंगमे।

    गुरौ शुक्रे दोलायां बुधे नौका प्रकीर्तिता॥

    शास्त्रों में यह विदित है कि यदि रविवार और सोमवार के दिन घट स्थापना का दिन निर्धारित होता है, तब मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं। इसका अर्थ यह है कि इस वर्ष वर्षा अधिक होगी। साथ ही सुख-समृद्धि का आगमन होगा।

    शारदीय नवरात्रि 2023 कैलेंडर

    15 अक्टूबर 2023: मां शैलपुत्री (पहला दिन) प्रतिपदा तिथि

    16 अक्टूबर 2023: मां ब्रह्मचारिणी (दूसरा दिन) द्वितीय तिथि

    17 अक्टूबर 2023: मां चंद्रघंटा (तीसरा दिन) तृतीया तिथि

    18 अक्टूबर 2023: मां कुष्मांडा (चौथा दिन) चतुर्थी तिथि

    19 अक्टूबर 2023: मां स्कंदमाता (पांचवा दिन) पंचमी तिथि

    20 अक्टूबर 2023: मां कात्यायनी (छठा दिन) षष्ठी तिथि

    21 अक्टूबर 2023: मां कालरात्रि (सातवां दिन) सप्तमी तिथि

    22 अक्टूबर 2023: मां महागौरी (आठवां दिन) दुर्गा अष्टमी

    23 अक्टूबर 2023: महानवमी, (नौवां दिन) शरद नवरात्र व्रत पारण

    24 अक्टूबर 2023: मां दुर्गा विसर्जन, दशमी तिथि (दशहरा)

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहे।