विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीला, हरा या गुलाबी? शारदीय नवरात्र के 9 दिनों में जानें किस दिन कौन-सा रंग चमकाएगा आपकी किस्मत

Published: Tue, 06 Oct 2026 08:00 AM (GMT+05:30)

शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं, जिसमें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। ...और पढ़ें

मां दुर्गा को पसंद हैं ये 9 रंग (AI-Generated Image)

मां दुर्गा को पसंद हैं ये 9 रंग (AI-Generated Image)

HighLights

  1. शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से होंगे शुरू।

  2. मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की होती है पूजा।

  3. प्रत्येक दिन के लिए शुभ रंग के वस्त्र पहनें।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्र की शुरुआत 11 अक्टूबर से हो रही है। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का पर्व केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि मां दुर्गा की आध्यात्मिक चेतना को जगाने का पावन अवसर है। इस उत्सव में देवी मां के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा की सच्चे मन से साधना करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और मां दुर्गा की कृपा से जीवन में बड़े बदलाव आते हैं। धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवरात्र के हर दिन का संबंध एक विशेष रंग से होता है।

ऐसा माना जाता है कि जब साधक मां दुर्गा के प्रिय रंग के कपड़े पहनकर पूजा-अर्चना करता है, तो उसकी पूजा सफल होती है और शुभ फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि शारदीय नवरात्र के 9 दिनों में देवी के 9 स्वरूपों को प्रसन्न करने के लिए किस दिन कौन-से रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।

पहला दिन

इस दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है। इस दिन पीले या नारंगी रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। इससे भक्त के जीवन में उत्साह आता है।

दूसरा दिन

दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का विधान है। देवी ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग प्रिय है। इसलिए इस दिन सफेद रंग के कपड़े धारण करें। इससे मन को शांति और एकाग्रता मिलती है।

तीसरा दिन

यह दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित है। देवी की पूजा में लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। लाल रंग माता के प्रति भक्ति को दर्शाता है।

चौथा दिन

इस दिन देवी कूष्मांडा की पूजा का विधान है। देवी कूष्मांडा को गहरा नीला रंग प्रिय है। इस दिन गहरे नीले रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से शुभ परिणाम मिलते हैं।

पांचवां दिन

पांचवां दिन देवी स्कंदमाता को प्रसन्न करने के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन हरे रंग के कपड़े धारण करें। इससे देवी की कृपा बरसती है।

छठा दिन

इस दिन मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना होती है। देवी को प्रसन्न करने के लिए ग्रे रंग के कपड़े धारण करें। इससे भक्त का मानसिक संतुलन बना रहता है।

सातवां दिन

इस दिन भक्त मां कालरात्रि की विधिपूर्वक पूजा करते हैं। इस दिन बैंगनी या नारंगी रंग के वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है। इससे नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं।

आठवां दिन

यह दिन मां महागौरी की कृपा प्राप्त करने के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन गुलाबी रंग के वस्त्र धारण करें। इससे जीवन में सकारात्मकता आती है।

नौवां दिन

इस दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा का विधान है। इस दिन हल्का नीला रंग पहनना ज्ञान और सफलता का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें- हाथी पर आगमन, मुर्गे पर विदाई: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र, नोट कर लें कलश स्थापना का समय

यह भी पढ़ें- शारदीय नवरात्रि की सबसे खास संधि पूजा: 19 अक्टूबर को बन रहा महासंयोग, जानें इसका धार्मिक महत्त्व

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।