विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Shardiya Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए 9 दिन दीये में मिलाएं ये चीजें, दूर होंगे सारे कष्ट

Published: Wed, 14 Oct 2026 12:00 PM (IST)

शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2026) में मां दुर्गा को प्रसन्न करने और सुख-समृद्धि पाने के लिए 9 दिनों तक दीये ...और पढ़ें

नवरात्रि में 9 दिन 9 दीया के उपाय

नवरात्रि में 9 दिन 9 दीया के उपाय

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2026) की शुरुआत हो चुकी है, जो 20 अक्टूबर, मंगलवार को विजयादशमी के मौके पर समाप्त होगी। आज नवरात्र का चौथा दिन मां कुष्मांडा को समर्पित है। इन नौ दिनों में भक्त मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और ध्यान-साधना करते हैं।

हर तरफ भक्तिमय वातावरण जो नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के साथ पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाने का काम करता है। चारों और मां के नाम के जयकारे के साथ पंडाल में भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है।

शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा को प्रसन्न करने और उन्हें से आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। जो भी लोग नवरात्र के 4 दिन नौ दीयों से जुड़ें उपाय नहीं कर पाएं उन्हें अन्य दिनों में यह उपाय जरूर करना चाहिए। नवरात्र के दौरान दीये के 9 उपाय करने से घर में सुख-समृद्धि और मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए जानते हैं 9 दिन और 9 दीयों का क्या रहस्य है?

शारदीय नवरात्र 9 दिन और 9 दीयों का रहस्य

शारदीय नवरात्र के दौरान मां दुर्गा की सच्ची श्रद्धा के साथ पूजा करनी चाहिए। इसके अलावा संभव हो तो व्रत करना और भी श्रेष्ठ माना जाता है। इन 9 दिनों में नौ दीयों के अलग-अलग उपाय करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर तो होती ही है, इसके अलावा घर में सुख-शांति का वातावरण भी बना रहता है।

पहला दिन
नवरात्र का पहला दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री रूप को समर्पित है। इस दिन घर के मुख्य द्वार पर दीया जलाते समय उसमें 2 लौंग की कली जरूर डालें। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होने के साथ बुरी नजर से सुरक्षा मिलती है।

दूसरा दिन
नवरात्र का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है। दूसरे दिन के मौके पर आपको संध्या काल होने के बाद मुख्य द्वार पर दीया जलाते समय उसमें एक इलायची डालनी चाहिए। यह उपाय धन-अन्न से जुड़े रास्ते खोलने के साथ आपके रिश्ते में मिठास लाने का काम करता है।

तीसरा दिन
मां चंद्रघंटा को समर्पित तीसरे दिन आप दीये में एक कपूर की टिकिया डालें। ऐसा करने से घर में रहने वाले लोगों को मानसिक स्पष्टता मिलती है, जो घर में शांति बनाए रखने के लिए जरूर मानी जाती है।

चौथा दिन
मां चंद्रघंटा को समर्पित चौथे दिन आपको दीये में 5 अक्षत और कुमकुम का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करना से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

पांचवां दिन
नवरात्र का पांचवां दिन स्कंदमाता को समर्पित है। इस दौरान दीये में एक चुटकी हल्दी डालें। इस उपाय को करने से घर में स्वच्छता बनी रहती है। इसके अलावा मां घर के लोगों को बुरी ऊर्जा और बेवजह के तनाव से दूर रखती हैं।

छठा दिन
नवरात्र का छठा दिन मां कात्यायनी को समर्पित है। इस दौरान दीपक में 2 गुलाब की पत्ती और शहद का इस्तेमाल करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है। इसके अलावा इस उपाय से मन शांत और सौम्य भी बना रहता है।

सातवां दिन
नवरात्र का सातवां दिन मां कालरात्रि को समर्पित है। इस दिन शाम के समय दीया जलाते समय उसमें कुछ काले तिल डालने से किसी भी तरह का डर खत्म होता है। इसके अलावा यह उपाय बुरी नजर से भी बचाता है।

आठवां दिन
नवरात्र का आठवां दिन मां महागौरी को समर्पित है। 8वें दिन दीये में 2 मिश्री के दाने डालकर जलाने से सभी तरह की मनोकामना पूरी होती है।

नौवां दिन
नवरात्र का नौवां दिन मां सिद्धिदात्री को समर्पित है। इस दिन दीये में दालचीनी और तेजपत्ता डालकर जलाने से व्यक्ति के सभी तरह के काम बनते हैं औ उसे व्यापार में भी लाभ मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- जो सोचोगे वही पाओगे, नवरात्र में दुर्गा सप्तशती का एक श्लोक दिला सकता है मनचाही सफलता

यह भी पढ़ें- शारदीय नवरात्र 2026: मां दुर्गा को क्यों सबसे प्रिय है लाल गुड़हल? इस एक फूल में छिपा सुख-समृद्धि का रहस्य

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।