विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शारदीय नवरात्रि 2026: मां दुर्गा के आगमन से पहले घर से निकाल दें यह कबाड़, दूर होगी तरक्की की रुकावट

Published: Mon, 05 Oct 2026 11:30 AM (IST)

शारदीय नवरात्रि 2026 से पहले घर की साफ-सफाई और कुछ विशेष वस्तुओं को हटाने का महत्व बताया गया है। टूटी ...और पढ़ें

शारदीय नवरात्रि 2026 में घर की सफाई के टिप्स

शारदीय नवरात्रि 2026 में घर की सफाई के टिप्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में नवरात्रि का त्योहार बेहद खास माना जाता है। इस साल शारदीय नवरात्रि (shardiya navratri 2026) की शुरुआत पितृ पक्ष के समापन के बाद हो रही है। हिंदू पंचांग के हिसाब से साल 2026 में शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर 2026, रविवार से शुरू होकर 20 अक्टूबर 2026 को विजयदशमी के मौके पर समाप्त होगी। मां दुर्गा के भक्तों के लिए ये 9 दिन बेहद खास माने जाते हैं। नवरात्रि के प्रत्येक नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है।

नवरात्रि शुरू होने से पहले ही लोग अपने घरों की साफ-सफाई करने लग जाते हैं। माना जाता है कि, जिस घर में स्वच्छता का विशेष ध्यान दिया जाता हो, वहां मां दुर्गा जरूर निवास करती है। आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि 2026 से पहले घर की साफ-सफाई के दौरान किन चीजों को बाहर निकाल देना चाहिए?

शारदीय नवरात्रि कैलेंडर 2026 (Sharadiya Navratri Calendar 2026)

नवरात्रि तिथि  देवी स्वरूप
 11 अक्टूबर 2026  प्रतिपदा, घटस्थापना से लेकर मां शैलपुत्री की पूजा
 12 अक्टूबर 2026  दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
 13 अक्टूबर 2026  तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा
 14 अक्टूबर 2026  चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा
 15 अक्टूबर 2026  पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा
 16 अक्टूबर 2026  छठें दिन मां कात्यायनी की पूजा
 17 अक्टूबर 2026  सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा
 19 अक्टूबर 2026  दुर्गा अष्टमी और महानवमी
 20 अक्टूबर 2026  विजयदशमी और दशहरा

शारदीय नवरात्रि 2026 से पहले घर से क्या बाहर निकालें?

शारदीय नवरात्रि 2026 शुरू होने से पहले लोग अपने घरों की साफ-सफाई में जुट जाते हैं, ताकि मां का जब आगमन हो, तो उन्हें निवास करने के लिए स्वच्छ और पवित्र स्थान मिलें।

कुछ ही दिनों में पितृ पक्ष समाप्त होने के साथ ही नवरात्रि की शुरुआत हो जाएगी। इसलिए घर की साफ-सफाई से जुड़ी कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

सबसे पहले घर के मंदिर को अच्छी तरह साफ करें। अगर मंदिर में किसी भी देवी-देवता की टूटी-फूटी मूर्तियां या पुरानी हो चुकी तस्वीरें हैं, तो उन्हें पूजा घर से हटा देना चाहिए। अगर मूर्ति मिट्टी की बनी हैं, तो इसे गमले या पेड़ के नीचे दबा सकते हैं। वहीं, फोटो को भी सही नियम के साथ विसर्जित करें।

इसके अलावा नवरात्रि शुरू होने से पहले घर में रखी बंद घड़ी को भी हटा दें। बंद घड़ी घर में रखने से किस्मत और तरक्की में रुकावट का सामना करना पड़ सकता है।

फटे-पुराने कपड़े, टूटे फटे जूते-चप्पल या ऐसी कोई भी वस्तु जो घर में रखी है, लेकिन सालों से इस्तेमाल नहीं की जा रही है, उन्हें नवरात्रि से पहले घर के बाहर निकाल देना चाहिए।

टूटा आईना, टूटे-फूटे बर्तन, खराब झाड़ू, खराब इलेक्ट्रोनिक आइटम घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव काफी बढ़ता है, जो घर की ऊर्जा को भारी बनाने का काम करती है।

यह भी पढ़ें- केवल पूजा-उपवास नहीं, भीतर छिपी प्राण ऊर्जा को जगाने का पर्व है नवरात्र, पढ़ें देवी के विभिन्न रूपों का रहस्य

यह भी पढ़ें- शारदीय नवरात्रि 2026 : हाथी पर आगमन और मंगलवार को गमन अति शुभ; महाअष्टमी, महानवमी और विसर्जन की तिथियों का रखें ध्‍यान

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।