विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शारदीय नवरात्र 2026: घटस्थापना पर राशि अनुसार लगाएं ये भोग और जपें मंत्र, दूर होंगी जीवन की तमाम परेशानियां

Published: Wed, 07 Oct 2026 07:53 AM (IST)

नवरात्र के पहले दिन घटस्थापना पर अपनी राशि अनुसार शुभ रंग के वस्त्र पहनें, पसंदीदा भोग लगाएं और मंत्रों का ...और पढ़ें

राशि अनुसार जानिए क्या करें? (AI-Generated Image)

राशि अनुसार जानिए क्या करें? (AI-Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। नवरात्र का पावन पर्व मां दुर्गा की भक्ति और साधना का सबसे उत्तम समय माना जाता है। इस पावन अवसर के पहले दिन यानी जिस दिन हम घटस्थापना करते हैं, इसका विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि घटस्थापना अगर सही विधि-विधान और शुभ मुहूर्त में की जाए, तो पूरे नौ दिनों तक घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का वास रहता है।

एस्ट्रोपत्री के प्रसिद्ध ज्योतिषी चंद्रेश शर्मा के अनुसार, अगर साधक घटस्थापना के दिन अपनी राशि के अनुसार शुभ रंग के वस्त्र धारण करे, मां को उनका पसंदीदा भोग अर्पित करे और विशिष्ट मंत्रों का जप करे, तो देवी दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं घटस्थापना पर आपकी राशि के अनुसार कौन सा रंग, भोग और मंत्र आपके जीवन में खुशहाली ला सकता है।

राशि अनुसार शुभ रंग, भोग और पूज्य मंत्र

मेष: शुभ रंग: लाल / गुलाबी | भोग: लड्डू / हलवा |
मंत्र: ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे

वृषभ: शुभ रंग: सफेद / चमकीला | भोग: साबूदाने या मखाने की खीर |
मंत्र: ॐ महालक्ष्म्यै नमः

मिथुन: शुभ रंग: हरा / हल्का पीला | भोग: छोटी हरी इलायची या काजू |
मंत्र: ॐ सरस्वती देव्यै नमः

कर्क: शुभ रंग: सफेद / चमकीला | भोग: दूध की मिठाई |
मंत्र: ॐ ऐं ह्रीं क्लीं नमः

सिंह: शुभ रंग: लाल / नारंगी / पीला | भोग: अनार या केसर वाली खीर |
मंत्र: ॐ दुं दुर्गायै नमः

कन्या: शुभ रंग: हरा | भोग: मूंग दाल का हलवा |
मंत्र: ॐ जगदम्बायै नमः

तुला: शुभ रंग: सफेद / क्रीम / गुलाबी | भोग: मिश्री या पेड़ा |
मंत्र: ॐ महालक्ष्म्यै नमः

वृश्चिक: शुभ रंग: लाल / गहरा लाल | भोग: गुड़ या मालपुआ |
मंत्र: ॐ कालरात्र्यै नमः

धनु: शुभ रंग: पीला / केसरिया | भोग: बेसन का हलवा या केला |
मंत्र: ॐ नवदुर्गायै नमः

मकर: शुभ रंग: नीला / गहरा नीला | भोग: तिल के लड्डू या सूखे मेवे |
मंत्र: ॐ जगत्प्रसूतये नमः

कुंभ: शुभ रंग: नीला / बैंगनी | भोग: काले तिल का भोग / हलवा |
मंत्र: ॐ परमेश्वर्यै नमः

मीन: शुभ रंग: पीला / सुनहरा | भोग: केसरिया भात या बेसन के लड्डू |
मंत्र: ॐ नवदुर्गायै नमः

यह भी पढ़ें- वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर, नवरात्र के मौके पर शुरू होंगी 7 नई सेवाएं

यह भी पढ़ें- नवरात्र में गूंजेगे मां पिंगला के जयकारे, 11 अक्टूबर को प्रज्वलित होगी अखंड ज्योति; 18 को निकलेगी भव्य यात्रा

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।