विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नवरात्र में गूंजेगे मां पिंगला के जयकारे, 11 अक्टूबर को प्रज्वलित होगी अखंड ज्योति; 18 को निकलेगी भव्य यात्रा

By Sher Singh Edited By: Hema Devi
Published: Tue, 06 Oct 2026 11:14 AM (GMT+05:30)

रामनगर में शारदीय नवरात्र के दौरान मां पिंगला की 40वीं अखंड ज्योति प्रज्वलित करने की तैयारियां जोरों पर हैं। यह ...और पढ़ें

रामनगर में नवरात्र महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज।

रामनगर में नवरात्र महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज।

HighLights

  1. 11 अक्तूबर को मां पिंगला की 40वीं अखंड ज्योति प्रज्वलित होगी

  2. 18 अक्तूबर को रामनगर में भव्य ज्योति यात्रा निकाली जाएगी

  3. नवरात्र महोत्सव 12 अक्तूबर से शुरू होकर विभिन्न कार्यक्रम होंगे

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर रामनगर में मां पिंगला देवी की भक्ति का रंग चढ़ने लगा है। पिंगला माता अखंड ज्योति कमेटी की ओर से मां पिंगला की 40वीं अखंड ज्योति प्रज्वलित करने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

इस वर्ष 11 अक्तूबर, रविवार को घास मंडी स्थित निर्माणाधीन पिंगला माता भवन में धार्मिक अनुष्ठान के साथ अखंड ज्योति प्रज्वलित की जाएगी। आयोजन को लेकर रामनगर और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है।

11 अक्टूबर को प्रज्वलित होगी अखंड ज्योति

कमेटी के संयोजक विनय जंडियाल ने बताया कि 11 अक्तूबर को सुबह 8 बजे हवन-यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद सुबह 11 बजे मां पिंगला की 40वीं अखंड ज्योति प्रज्वलित की जाएगी।

दोपहर 12 बजे पूर्णाहुति के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मां पिंगला का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।

4 दशकों से निकल रही है ज्योति यात्रा

उन्होंने बताया कि मां पिंगला की अखंड ज्योति प्रज्वलित करने और बाद में ज्योति यात्रा निकालने की परंपरा की शुरुआत वर्ष 1987 में स्वर्गीय ओपी जंडियाल ने की थी।

करीब चार दशक से यह धार्मिक परंपरा निरंतर चली आ रही है। प्रत्येक वर्ष शारदीय नवरात्र के दौरान श्रद्धालु इस आयोजन में शामिल होकर मां पिंगला के प्रति अपनी आस्था और श्रद्धा प्रकट करते हैं।

कब शुरू होगी ज्योति यात्रा?

उन्होंने कहा कि समय के साथ इस धार्मिक आयोजन से जुड़ने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है और अब यह रामनगर क्षेत्र की प्रमुख धार्मिक परंपराओं में शामिल हो चुका है।

कमेटी के अनुसार इस वर्ष मां पिंगला के दरबार की ओर अखंड ज्योति यात्रा 18 अक्तूबर, रविवार को रवाना होगी। यात्रा को लेकर भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। श्रद्धालु अखंड ज्योति के साथ मां के जयकारे लगाते हुए धार्मिक वातावरण में यात्रा में शामिल होंगे।

वहीं, 12 अक्तूबर, सोमवार को शाम 6 बजे नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। नवरात्र के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कमेटी ने रामनगर कस्बे के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से इन सभी धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है।

आयोजकों ने कहा कि मां पिंगला की अखंड ज्योति की यह परंपरा आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है, जिसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें- मां वैष्णो देवी के भक्तों के लिए अच्छी खबर! नवरात्रों में पहली बार होगी त्रिकूट पर्वत की 108 KM लंबी परिक्रमा; जानें पूरा रूट