Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shardiya Navratri 2023: कब से शुरू रही है शारदीय नवरात्रि? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और व्रत कैलेंडर

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Sun, 23 Jul 2023 01:06 PM (IST)

    Shardiya Navratri 2023 सनातन धर्म में नवरात्रि पर्व का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एक वर्ष में दो नवरात्रि पर्व दो मुख्य नवरात्रि पर्व मनाए जाते हैं। एक चैत्र मास में और दूसरा अश्विन मास में। अश्विन मास में मनाए जाने वाले नवरात्रि पर्व को शारदीय नवरात्रि के नाम से भी जाना जाता है। शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना का विधान है।

    Hero Image
    Shardiya Navratri 2023 जानिए कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि?

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क । Shardiya Navratri 2023 Date and Time: सनातन धर्म में नवरात्रि पर्व का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि पर्व के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना करने से जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर हो जाती है। बता दें कि हिन्दू धर्म में दो प्रमुख नवरात्रि पर्व मनाए जाते हैं। एक चैत्र मास में और दूसरा अश्विन मास में। दोनों त्योहारों का अपना-अपना विशेष महत्व है। बता दें कि शारदीय नवरात्रि पर्व का शुभारंभ अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हो जाती है। आइए जानते हैं, कब से शुरू होगा शारदीय नवरात्रि पर्व, शुभ मुहूर्त और नवरात्रि व्रत तिथि कैलेंडर?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शारदीय नवरात्रि 2023 प्रारंभ तिथि (Shardiya Navratri 2023 Start Date)

    पंचांग में बताया गया है कि अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 14 अक्टूबर रात्रि 11 बजकर 24 मिनट से शुरू होगी और इस तिथि का समापन 16 अक्टूबर को मध्य रात्रि 12 बजकर 32 मिनट पर हो जाएगा। ऐसे में नवरात्रि पर्व का शुभारंभ 15 अक्टूबर 2023, रविवार के दिन से होगा। इस दिन घटस्थापना मुहूर्त सुबह 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।

    शारदीय नवरात्रि 2023 व्रत कैलेंडर (Shardiya Navratri 2023 Vrat Calendar)

    प्रतिपदा तिथि नवरात्रि व्रत: 15 अक्टूबर 2023, मां शैलपुत्री की पूजा

    द्वितीया तिथि नवरात्रि व्रत: 16 अक्टूबर 2023, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

    तृतीया तिथि नवरात्रि व्रत: 17 अक्टूबर 2023, मां चंद्रघंटा की पूजा

    चतुर्थी तिथि नवरात्रि व्रत: 18 अक्टूबर 2023, मां कूष्मांडा की पूजा

    पंचमी तिथि नवरात्रि व्रत: 19 अक्टूबर 2023, मां स्कंदमाता की पूजा

    षष्ठी तिथि नवरात्रि व्रत: 20 अक्टूबर 2023, मां कात्यायनी की पूजा

    सप्तमी तिथि नवरात्रि व्रत: 21 अक्टूबर 2023, मां कालरात्रि की पूजा

    अष्टमी तिथि नवरात्रि व्रत: 22 अक्टूबर 2023, मां सिद्धिदात्री की पूजा

    नवमी तिथि नवरात्रि व्रत: 23 अक्टूबर 2023, मां महागौरी की पूजा

    दशमी तिथि नवरात्रि व्रत पारण: 24 अक्टूबर 2023, विजयदशमी (दशहरा)

    शारदीय नवरात्रि का महत्व (Shardiya Navratri Importance)

    शास्त्रों में वर्णित है कि शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा की विशेष उपासना करने से और अखंड ज्योति प्रज्वलित करने से साधक की सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती है। साथ ही साधक को सुख-समृद्धि, धन-धान्य और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

    अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

    हिन्दू पंचांग के अनुसार, वर्ष 2023 में शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ 15 अक्टूबर 2023, रविवार दिन से होगा।

    सनातन धर्म में शारदीय नवरात्रि को बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि शारदीय नवरात्रि मां दुर्गा की उपासना करने से जीवन में आ रही सभी परेशानियां दूर हो जाती है।