Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shardiya Navratri 2022 Wishes: आज से शारदीय नवरात्र आरंभ, अपनों को जरूर भेजें यह शुभ संदेश

    By JagranEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Sun, 25 Sep 2022 01:07 PM (IST)

    Shardiya Navratri 2022 Wishes देशभर में आज से पवित्र शारदीय नवरात्र पर्व की शुरुआत हो रही है। इस बार माता भगवती हाथी पर सवार होकर अपने भक्तों की मनोकामना सुनने आएंगी। इस मौके पर अपने परिवार के सदस्यों को जरूर भेजें यह शुभ संदेश।

    Hero Image
    Shardiya Navratri 2022 Wishes: शारदीय नवरात्र के पहले दिन जरूर भेजें यह शुभ संदेश।

    नई दिल्ली, Shardiya Navratri 2022 Wishes: देशभर में आज से मां दुर्गा का आगमन बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज से अगले नौ दिनों तक मां दुर्गा की विधिवत पूजा अर्चना की जाएगी। नौ दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में मां आदिशक्ति के नौ सिद्ध स्वरूपों की विधिवत पूजा की जाती है। इस नौ दिनों में मां के नौ अवतार की विधिवत पूजा करने के साथ कलश स्थापना की जाती है। इस खास मौके पर आप भी अपने परिवार, करीबियों को इन संदेशों के माध्यम से शुभकामनाएं भेंजे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मान्यता है कि शारदीय नवरात्र में मां भगवती की पूजा करने से भक्तों के सभी दुःख-दर्द दूर हो जाते हैं और भक्तों की सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती है। नवरात्र पर्व (Navratri 2022) के दौरान उपवास रखने का बहुत महत्व है। साथ ही फलाहार या सात्विक भोजन का लाभ शास्त्रों में भी बताया गया है। इस खास मौके पर आप अपने सगे-सम्बन्धियों को नवरात्र पर्व की शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। यह संदेश मां दुर्गा के श्लोक हैं जिनका स्मरण करने से मां अत्यधिक प्रसन्न होती हैं।

    नवरात्र के पहले ये संदेश भेजकर करें दिन की शुरुआत (Shardiya Navratri 2022 ki Shubhkamnaye)

    *सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।

    शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।।

    नवरात्र पर्व की हार्दिक शुभकामना।।

    *ॐ ह्रीं दुं दुर्गायै नम: ।

    मां दुर्गा आपके सभी दुःख दूर करें,

    शुभ नवरात्र।।

    पूजा

    * ॐ जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।

    दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।

    नवरात्र पर्व कि ढेरों शुभकामना।।

    *देहि सौभाग्यमारोग्यं देहि मे परमं सुखम्।

    रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि।।

    मां भगवती का आशीर्वाद सदा आप पर और आपके परिवार पर सदा बना रहे ,शुभ नवरात्रि।।

    *ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात।

    जय माता दी।।

    comedy show banner
    comedy show banner