Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shardiya Navratri 2022: शारदीय नवरात्र शुरू होने से पहले कर लें ये 5 काम, मां दुर्गा की हमेशा रहेगी कृपा

    By JagranEdited By: Shivani Singh
    Updated: Sat, 24 Sep 2022 03:07 PM (IST)

    Shardiya Navratri 2022 अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ शारदीय नवरात्र की शुरुआत होने जा रही है। इस साल नवरात्र काफी खास संयोग में पड़ रहे हैं। अगर आप भी घट स्थापना कर रहे हैं तो नवरात्र से पहले कर लें ये काम।

    Hero Image
    Shardiya Navratri 2022: शारदीय नवरात्र शुरू होने से पहले कर लें ये 5 काम

    नई दिल्ली, Shardiya Navratri 2022:  सोमवार से शारदीय नवरात्र की शुरुआत होने वाली है। नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्र में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा अर्चना की जाती है। इस दौरान मां दुर्गा पृथ्वी पर रहकर अपने भक्तों को हर कष्ट हर कर अपनी कृपा बरसाती है। मां के आगमन की तैयारी अधिकतर घरों में तेजी से चल रही है। अगर इस बार आप भी मां दुर्गा की मूर्ति या फिर घट स्थापना कर रहे हैं, तो नवरात्र शुरू होने से पहले इन कामों को जरूर निपटा लें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घर का कोना-कोना कर लें साफ

    नवरात्र शुरू होने से पहले घर के एक-एक कोने की ठीक ढंग से सफाई जरूर कर लें। माना जाता है कि जो घर में कूड़ा, मकड़ी का जाला आदि गंदगी फैली होती है वहीं पर मां दुर्गा वास नहीं करती हैं। इसलिए पूरे घर को साफ कर लें।

    पूरे घर में छिड़के गंगाजल

    नवरात्र शुरू होने से पहले पूरे घर को पवित्र जरूर कर लें। इसके लिए फूल या फिर आम के पत्ते की मदद से पूरे घर में गंगाजल जरूर छिड़क दें।

    मुख्य द्वार में बनाएं स्वास्तिक चिन्ह

    स्वस्तिक चिन्ह को काफी शुभ माना जाता है। इसलिए नवरात्र शुरू होने से पहले या फिर नवरात्र के दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद मुख्य द्वार में स्वास्तिक का चिन्ह जरूर बनाएं। इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

    इस तरह की चीजें दें हटा

    नवरात्र के दौरान तन मन से शुद्ध होकर मां दुर्गा और उनके रूपों की आराधना की जाती है। इसलिए तामसिक भोजन यानी लहसुन, प्याज के साथ-साथ मांसाहारी चीजें हटा दें। इसके साथ ही शराब आदि भी हटाकर सात्विक भोजन करें।

    रंगों का महत्व

    नवरात्र के दिनों में नौ देवियों को समर्पित नौ रंगों का काफी अधिक महत्व है। इसलिए नीला, काले कपड़ों को हटाकर दिन के हिसाब से कपड़े पहले से ही तैयार कर लें। 

    डिसक्लेमर

    इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।