विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शरद पूर्णिमा पर जरूर करें इन 5 चीजों का दान, माता लक्ष्मी की कृपा से हमेशा भरी रहेगी तिजोरी 

Published: Wed, 21 Oct 2026 02:13 PM (IST)

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व है, जब चंद्रमा की किरणों से अमृत वर्षा होती है और माता ...और पढ़ें

शरद पूर्णिमा: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इन चीजों का दान (Picture Credit: AI Generated)

शरद पूर्णिमा: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इन चीजों का दान (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. शरद पूर्णिमा पर वस्त्र दान अत्यंत शुभ माना जाता है।

  2. चावल और खीर सामग्री दान से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

  3. चांदी या सफेद धातु के बर्तन दान से समृद्धि आती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा के चांद को 16 कलाओं से युक्त माना जाता है और इस दौरान चंद्रमा की किरणों से अमृत वर्षा होती है। मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा का पूजन करने और इसे अर्घ्य देने से जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

शरद पूर्णिमा की रात अमृत वर्षा को न केवल एक अद्भुत खगोलीय घटना माना जाता है बल्कि हिंदू कैलेंडर में आध्यात्मिक रूप से भी इस तिथि को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। शरद पूर्णिमा की इस रात को धन और समृद्धि की देवी, माता लक्ष्मी से जुड़ा हुआ माना जाता है, जो इसे आध्यात्मिक कार्यों, उपवास और दान-पुण्य के लिए एक अत्यंत शुभ समय होती है।

ऐसा माना जाता है कि इस पवित्र दिन को कुछ विशेष चीजों का दान करने से पिछले कर्मों का भी शुद्धिकरण होता है और माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। आइए आपको बताते हैं कि इस दिन किन चीजों का दान अवश्य करना चाहिए।

कपड़ों का दान करें

शरद पूर्णिमा के दिन अगर आप किसी जरूरतमंद को वस्त्रों का दान करते हैं, तो यह अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन आप कोशिश करें कि सफेद रंग के वस्त्र दान में दें।

इस रंग को पवित्रता और शांति का प्रतीक माना जाता है और मुख्य रूप से पूर्णिमा के दिन इस रंग को अत्यंत शुभ माना जाता है। यह रंग चंद्रमा का रंग भी माना जाता है। यदि आप इस दिन किसी ब्राह्मण को सफेद कपड़े दान में देते हैं, तो यह भी अत्यंत शुभ होगा।

चावल या खीर की सामग्री

शरद पूर्णिमा की रात लोग चंद्रमा की रोशनी में खीर बनाकर रखते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन चंद्रमा से अमृत की वर्षा होती है और वही अमृत उस खीर में मिल जाता है।

इसलिए यदि आप शरद पूर्णिमा पर किसी जरूरतमंद को चावल या खीर की सामग्री जैसे दूध, चीनी और चावल का दान करेंगे, तो यह अत्यंत शुभ हो सकता है। ऐसा करने से आपके ऊपर माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है।

चांदी या सफेद धातु के बर्तन

चांदी को चंद्रमा की धातु माना जाता है और यदि आप शरद पूर्णिमा के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को चांदी का कोई सामान दान में देते हैं, तो आपके लिए अत्यंत शुभ होगा।

चांदी का संबंध चंद्रमा और स्त्री ऊर्जा से होता है। यह मानसिक शांति बनाए रखने का अच्छा तरीका माना जाता है। चांदी या सफेद धातु के बर्तनों का दान जीवन में समृद्धि और शांति ला सकता है।

सफेद मिठाइयों का दान करें

अगर आप शरद पूर्णिमा के दिन सफेद मिठाइयां और मौसमी फलों का दान करेंगे, तो यह आपके लिए अत्यंत शुभ हो सकता है। इन चीजों का दान करने से आपके घर में समृद्धि के योग बनेंगे और धन लाभ के योग भी बन सकते हैं।

भोजन का दान

अगर आप शरद पूर्णिमा के दिन किसी व्यक्ति को भोजन कराते हैं और दक्षिणा में सामर्थ्य अनुसार कुछ पैसे देते हैं, तो यह आपके लिए अत्यंत शुभ होगा। ऐसा करने से आपके घर में भी कभी अन्न-धन की कमी नहीं होगी।

अगर आप भी शरद पूर्णिमा के दिन यहां बताई चीजों का दान करेंगे, तो आपके जीवन में इसके शुभ फल दिखाई देंगे और सदैव खुशहाली बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें- शरद पूर्णिमा की रात खुले आसमान के नीचे खीर क्यों रखी जाती है? ज्योतिष एक्सपर्ट से समझें 'अमृत वर्षा' का राज

यह भी पढ़ें- शरद पूर्णिमा की रात चंद्र दर्शन के बाद राशि अनुसार करें ये शास्त्रीय उपाय, चमक उठेगी सोई किस्मत

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।