Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sharad Purnima 2024 Wishes: इन भक्तिमय संदेशों के जरिए प्रियजनों को भेजें शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 16 Oct 2024 09:24 AM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो पूर्णिमा तिथि पर (Sharad Purnima 2024 Wishes) चंद्र देव की पूजा करने से साधक को सुख शांति और संतोष की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही मानसिक तनाव की समस्या से मुक्ति मिलती है। इस शुभ अवसर पर लक्ष्मी नारायण जी की पूजा की जाती है। साथ ही मनचाहा वर पाने के लिए पूर्णिमा का व्रत रखा जाता है।

    Hero Image
    Sharad Purnima 2024 Wishes: शरद पूर्णिमा का धार्मिक महत्व

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में शरद पूर्णिमा ( Sharad Purnima 2024) का विशेष महत्व है। इस वर्ष आज यानी 16 अक्टूबर (Kab Hai Sharad Purnima 2024) को शरद पूर्णिमा मनाई जा रही है। इसके अगले दिन 17 अक्टूबर को आश्विन पूर्णिमा है। इस दिन सूर्य देव तुला राशि में गोचर करेंगे। इसके लिए 17 अक्टूबर को तुला संक्रांति मनाई जाएगी। पूर्णिमा तिथि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान-ध्यान करते हैं। इसके साथ ही पूजा, जप-तप के बाद दान-पुण्य करते हैं। धार्मिक मत है कि पूर्णिमा तिथि पर स्नान-दान करने से साधक को अमोघ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है। इस शुभ अवसर पर लोग एक दूसरे को शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं (Sharad Purnima 2024 Wishes) देते हैं। आप भी इन संदेशों के जरिए अपने दोस्तों एवं प्रियजनों को शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं (Sharad Purnima Quotes) दे सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. गंगा में लगाएंगे डुबकी

    करके हरि का गुणगान

    आ गया शरद पूर्णिमा का दिन महान

    शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामना।

    Happy Sharad Purnima 2024

    2. खुशी हर रात चांद बनकर आए,

    दिन का उजाला शान बनकर आए,

    कभी दूर ना हो आपके चेहरे से हंसी,

    यह शरद पूर्णिमा ऐसी सौगात लेकर आए।

    Happy Sharad Purnima 2024

    3. हर दम खुशियां हो साथ

    कभी दामन ना हो खाली

    शुभ हो आपके लिए,

    शरद पूर्णिमा निराली।

    Happy Sharad Purnima 2024

    4. पूर्णिमा का ये पावन त्योहार

    आपके लिए लाए खुशियां हजार

    भगवान विष्णु विराजें आपके द्वार

    हमारी शुभकामनाएं करे स्वीकार।

    Happy Sharad Purnima 2024

    5. चांद की चांदनी और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद,

    शुभ हो आपके लिए शरद पूर्णिमा का त्योहार।

    Happy Sharad Purnima 2024

    6. हर दिन आपने जीवन में

    दीप जलते और जगमगाते रहे,

    हम आपको याद आते रहे,

    जब तक जिंदगी है,

    ये दुआ है हमारी,

    आप चांद की तरह चमकते रहे।

    Happy Sharad Purnima 2024

    7. शान्ताकारं भुजगशयनं पद्नानाभं सुरेशं।

    विश्वधारं गगनसद्शं मेघवर्णं शुभाड्गमं।

    लक्ष्मीकांत कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यं।

    वंदे विष्णु भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्।

    Happy Sharad Purnima 2024

    8. भगवान विष्णु की बनी रहे आप पर छाया

    पलट दे जो आपकी किस्मत की काया

    मिले आपको वो सब इस ज़िन्दगी में

    जो कभी किसी ने भी ना है पाया।

    Happy Sharad Purnima 2024

    9. ताल बाजे, मृदंग बजे,

    बजे हरि की वीणा।

    शरद पूर्णिमा की,

    आपको ढ़ेर सारी शुभकामना।

    Happy Sharad Purnima 2024

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।