विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sharad Purnima 2024: शरद पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Tue, 15 Oct 2024 02:53 PM (IST)

ज्योतिषियों की मानें तो शरद पूर्णिमा पर ध्रुव योग का संयोग बन रहा है। इसके साथ ही रवि योग का ...और पढ़ें

Sharad Purnima 2024: शरद पूर्णिमा का धार्मिक महत्व
Sharad Purnima 2024: शरद पूर्णिमा का धार्मिक महत्व

HighLights

  1. 16 अक्टूबर को ध्रुव योग का संयोग बन रहा है।
  2. 17 अक्टूबर के दिन आश्विन पूर्णिमा मनाई जाएगी।
  3. 20 अक्टूबर को करवा चौथ मनाया जाएगा।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 16 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा है। यह पर्व हर वर्ष आश्विन पूर्णिमा पर मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। साथ ही चंद्र देव की उपासना की जाती है। इस दौरान चंद्र देव को चावल की खीर अर्पित की जाती है। शरद पूर्णिमा पर चंद्र देव की पूजा करने से साधक को मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। साथ ही शुभ कार्यों में सफलता मिलती है। अत: साधक भक्ति भाव से शरद पूर्णिमा पर भगवान श्रीकृष्ण और चंद्र देव की पूजा करते हैं। अगर आप भी चंद्र देव की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो शरद पूर्णिमा के दिन भक्ति भाव से भगवान विष्णु की पूजा करें। साथ ही पूजा के बाद राशि अनुसार इन चीजों (Sharad Purnima 2024 Daan) का दान करें।  

यह भी पढ़ें: शरद पूर्णिमा पर पूजा के समय जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, हर मनोकामना होगी पूरी

शरद पूर्णिमा शुभ मुहूर्त (Sharad Purnima 2024)

वैदिक पंचांग के अनुसार, 16 अक्टूबर को रात 08 बजकर 40 मिनट पर आश्विन पूर्णिमा की शुरुआत होगी और 17 अक्टूबर को संध्याकाल 04 बजकर 55 मिनट पर आश्विन पूर्णिमा की समाप्ति होगी। इसके बाद कार्तिक माह के प्रतिपदा तिथि की शुरुआत होगी। अत: 17 अक्टूबर को आश्विन पूर्णिमा का दान-पुण्य किया जाएगा। वहीं, 16 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा मनाई जाएगी।

शरद पूर्णिमा पूजा विधि (Sharad Purnima Puja Vidhi)

साधक शरद पूर्णिमा के दिन सुबह उठकर सबसे पहले भगवान विष्णु को प्रणाम करें। इसके बाद दैनिक कार्यों से निवृत्त होने के बाद स्नान-ध्यान करें। अब आचमन कर व्रत संकल्प लें और श्वेत वस्त्र धारण कर सूर्य देव को जल अर्पित करें। इसके बाद विधि पूर्वक भगवान विष्णु की पूजा करें। इस समय भगवान विष्णु को पीले रंग के फूल, फल और बेसन के लड्डू और चावल की खीर अर्पित करें।

राशि अनुसार दान (Sharad Purnima Upay)

  • मेष राशि के जातक शरद पूर्णिमा के दिन दिन गुड़ और गेहूं का दान करें।
  • वृषभ राशि के जातक आश्विन पूर्णिमा के दिन चावल और चीनी का दान करें।
  • मिथुन राशि के जातक शरद पूर्णिमा के दिन साबुत मूंग और हरी सब्जियों का दान करें।
  • कर्क राशि के जातक आश्विन पूर्णिमा के दिन दूध और दही का दान करें।
  • सिंह राशि के जातक शरद पूर्णिमा के दिन मूंगफली और शहद का दान करें।
  • कन्या राशि के जातक आश्विन पूर्णिमा के दिन मकई और गन्ने का का दान करें।  
  • तुला राशि के जातक शरद पूर्णिमा के दिन सफेद रंग के वस्त्र का दान करें।
  • वृश्चिक राशि के जातक आश्विन पूर्णिमा के दिन लाल रंग के वस्त्र का दान करें।
  • धनु राशि के जातक शरद पूर्णिमा के दिन पीले रंग के वस्त्र का दान करें।  
  • मकर राशि के जातक आश्विन पूर्णिमा के दिन चमड़े के जूते-चप्पल का दान करें।
  • कुंभ राशि के जातक शरद पूर्णिमा के दिन नीले रंग के वस्त्र और काले तिल का दान करें।
  • मीन राशि के जातक आश्विन पूर्णिमा के दिन पके केले और पपीते का दान करें।

यह भी पढ़ें: Sharad Purnima 2024: वर्षभर की 12 पूर्णिमाओं में शरद पूर्णिमा सबसे श्रेष्ठ, इस बार दो दिन पड़ रहा संयोग

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।