Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Sharad Purnima 2022 Upay: शरद पूर्णिमा के दिन पूजा के साथ करें ये आसान उपाय, सदैव रहेगी माता लक्ष्मी की कृपा

    By Shivani SinghEdited By:
    Updated: Sat, 08 Oct 2022 02:02 PM (IST)

    Sharad Purnima 2022 Upay शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन चंद्रमा के साथ मां लक्ष्मी संबंधी ज्योतिष उपाय करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और स्वास्थ्य पर अच्छा असर पड़ता है।

    Hero Image
    Sharad Purnima 2022 Upay: शरद पूर्णिमा पर करें ये उपाय

    नई दिल्ली, Sharad Purnima 2022 Upay: हिन्दू धर्म में शारद पूर्णिमा पर्व को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन धन की देवी माता लक्ष्मी का अवतरण हुआ था। इस पर्व को रास पूर्णिमा, कोजागरी पूर्णिमा, कौमुदी व्रत जैसे नामों से भी जाना जाता है। हर वर्ष आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को शरद पूर्णिमा पर्व मनाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन माता लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा करने से कई प्रकार की समस्याएं दूर हो जाती हैं और घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शरद पूर्णिमा के दिन कुछ खास उपाय करके व्यक्ति हर समस्या छुटकारा पा सकता है। इसके साथ ही धन वैभव, खुशहाली और संपदा पा सकता है।  आइए जानते हैं शरद पूर्णिमा पर कौन से उपाय करने चाहिए।

    शरद पूर्णिमा पर करें ये उपाय (Sharad Purnima Upay )

    पैसों की तंगी के लिए

    आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए शरद पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी की पूजा करने के साथ 5 कौड़ियां मां के चढ़ाएं। दूसरे दिन लाल या पीले रंग के कपड़े में इन कौड़ियों को लपेटकर तिजोरी में रख लें।

    निरोगी रहने के लिए

    अगर घर का कोई न कोई सदस्य बीमार रहता है, शरद पूर्णिमा के रात को छत में खीर रख दें। दूसरे दिन रोगी को इसका सेवन कराएं।

    बिजनेस और नौकरी में मुनाफा के लिए

    बिजनेस में लगातार बढ़ोतरी के साथ नौकरी में प्रमोशन के लिए शरद पूर्णिमा के दिन हनुमान जी के सामने चौमुखी दीपक जलाएं।

    तुलसी पूजा

    शरद पूर्णिमा के दिन स्नान करने के बाद तुलसी पूजा करें और शाम को दीपक जलाएं। ऐसा करने से सुख-समृद्धि की वृद्धि होगी।

    लगाएं सफेद भोग

    मां तुलसी को सफेद रंग की कोई मिठाई का भोग लगाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।

    मां लक्ष्मी को लगाएं ये भोग

    शरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को सिंघाड़ा, दही, मखाना, बताशा और पान का भोग लगाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

    आंख रहेगी दुरुस्त

    माना जाता है कि शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की रोशनी से अमृत बरसता है। इसलिए इस दिन त्राटक क्रिया जरूर करें।

    Pic Credit- Freepik

    डिसक्लेमर

    इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।