Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Sharad Purnima 2022 Daan: शरद पूर्णिमा के राशिनुसार दान से होगी सभी मनोकामना पूर्ण, जानिए

    By Shivani SinghEdited By:
    Updated: Sat, 08 Oct 2022 01:32 PM (IST)

    Sharad Purnima 2022 Daan शरद पूर्णिमा के दिन स्नान दान करने से हर कष्ट से छुटकारा मिल जाता है। इसके साथ ही जीवन में खुशियां ही खुशियां आ जाती है। जानिए इस शरद पूर्णिमा पर किन चीजों का दान करना है शुभ।

    Hero Image
    Sharad Purnima 2022 Daan: शरद पूर्णिमा पर राशिनुसार करें इन चीजों का दान

     नई दिल्ली, Sharad Purnima 2022: प्रत्येक वर्ष आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को शारद पूर्णिमा पर्व मनाया जाता है। इस पर्व का महत्व हिन्दू धर्म में बहुत अधिक है। वशरद पूर्णिमा व्रत के दिन भगवान शिव, मां पार्वती के साथ माता लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा विधि-विधान से की जाती है। इस दिन चंद्रमा 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है। मान्यता यह भी है कि इस दिन चन्द्रमा की किरणों में अमृत होता है। इसके साथ इस दिन पूजा-पाठ, दान, स्नान का महत्व भी बहुत अधिक है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     शास्त्रों के अनुसार, शरद पूर्णिमा के दिन राशि के अनुसार दान करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं कि शरद पूर्णिमा के दिन राशि के अनुसार किन चीजों को करना चाहिए दान।

    शरद पूर्णिमा पर करें इन चीजों का दान

    मेष राशि

    इस राशि के जातक शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं। इसके कन्याओं को खीर खिलाएं।

    वृषभ राशि

    शरद पूर्णिमा के दिन इस राशि के जातक गाय का घी, दूध आदि चीजों का दान करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होगी।

    मिथुन राशि

    शरद पूर्णिमा के दिन अपनी योग्यता के अनुसार दूध और चावल का दान करें। ऐसा करने सुख-समृद्धि प्राप्त होगी।

    कर्क राशि

    इस राशि के जातक शरद पूर्णिमा के दिन दूध से बनी हुई मिठाई का दान करें। इससे मनचाही मुराद पूरी होगी।

    सिंह राशि

    सिंह राशि के जातक मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए गुड़ का दान करें। ऐसा करने से व्यक्ति को कभी पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

    कन्या राशि

    कन्या राशि के जातक इस दिन मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं। इसके साथ ही दूध, खीर, दही आदि का दान करें।

    तुला राशि

    अगर घर में खुशियां ही खुशियां चाहते हैं, तो इस राशि के जातक मां लक्ष्मी के मंदिर जाकर खीर, दूध, आटा, दाल आदि का दान करें।

    वृश्चिक राशि

    इस राशि के जातक कन्याओं और ब्राह्मणों को चांदी, चावल, दूध आदि दें।

    धनु राशि

    इस राशि के जातक मां लक्ष्मी और विष्णु जी की कृपा पाने के लिए जरूरतमंद को पीले रंग के वस्त्र, हल्दी, चने की दाल आदि दान करें। ऐसा करने से खुशहाली, सौभाग्य की प्राप्ति होगी।

    मकर राशि

    इस राशि के जातक शरद पूर्णिमा के दिन बहते हुए जल में चावल प्रवाहित करें। इसके साथ ही मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि के जातक मां लक्ष्मी के साथ अन्य देवी देवता की कृपा के लिए भूखे को भोजन कराएं। इसके साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करें।

    मीन राशि

    शरद पूर्णिमा के दिन इस राशि के जातक ब्राह्मणों और कन्याओं को भोजन कराएं। इसके साथ ही दक्षिणा देकर विदा करें। ऐसा करने से धन वैभव की प्राप्ति होगी।

    Pic Credit- Freepik

    डिसक्लेमर

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'