Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shaniwar Ke Upay: शनिवार के दिन करें ये उपाय, शनि दोष से मिलेगी निजात

    शनिवार के दिन भगवान शनि देव की पूजा-अर्चना करने का विधान है। शनि दोष को दूर करने के लिए शनिवार के दिन कई उपाय किए जाते हैं जो इंसान के लिए अधिक लाभदायी होते हैं जिससे भगवान शनि देव प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख-शांति का आगमन होता है। जीवन में सुख-शांति का आगमन होता है। शनिवार के दिन शनि यंत्र की पूजा भी की जाती है।

    By Jagran News Edited By: Pravin KumarUpdated: Sat, 23 Dec 2023 07:30 AM (IST)
    Hero Image
    Shaniwar Ke Upay: शनिवार के दिन करें ये उपाय, शनि दोष से मिलेगी निजात

    र्म डेस्क,नई दिल्ली | Shaniwar Ke Upay: शनिवार के दिन भगवान शनि देव की पूजा-अर्चना करने का विधान है। माना जाता है कि जिस व्यक्ति के कर्म अच्छे होते हैं। उनपर भगवान शनिदेव का सदैव आशीर्वाद होता है। वहीं जो साधक बुरे कर्मों में लिप्त रहता है। उन पर शनिदेव का अधिक प्रकोप बरसता है। शनि दोष को दूर करने के लिए शनिवार के दिन कई उपाय किए जाते हैं, जो इंसान के लिए अधिक लाभदायी होते हैं, जिससे भगवान शनि देव प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख-शांति का आगमन होता है। तो चलिए जानते हैं शनिवार के दिन किन उपाय के जरिए व्यक्ति अपने जीवन को सुखमय बना सकता है और शनि दोष से छुटकारा मिलता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शनिवार के उपाय

    शनिवार के दिन शनि यंत्र की पूजा-अर्चना करने से भगवान शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। अगर आप बुरे प्रभाव से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो शनिवार के दिन शनि यंत्र की पूजा करें और अपनी श्रद्धा अनुसार गरीबों को दान करें।

    यदि आप भगवान शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो शनिवार के दिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से भगवान शनिदेव प्रसन्न होते हैं। शनि देव की कृपा सदैव बनी रहती है और शनि दोष दूर होता है।

    यह भी पढ़ें: Shani Chalisa: शनिवार के दिन शनि चालीसा का करें पाठ, जीवन की परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

    अगर आपके परिवार के सदस्यों के बीच लड़ाई-झगड़ा का माहौल बना रहता है, तो शनिवार के दिन भगवान शनि देव की विधिपूर्वक पूजा करें। धार्मिक मत है कि इस दिन शनि देव की पूजा करने से शनि की बाधा से छुटकारा मिलता है।

    इसके अलावा शनिवार के दिन संध्या काल में पीपल पेड़ के नीचे सरसों तेल के 9 दीपक जलाएं। इसके बाद

    पीपल के पेड़ की परिक्रमा करें। इस उपाय को करने से व्यक्ति जॉब मिलने के योग बनते हैं।

    लंबी आयु के लिए शनिवार के दिन आप शनि स्तोत्र का विधिपूर्वक पाठ करें। मान्यता है कि शनि स्तोत्र पाठ करने या सुनने से लंबी आयु का वरदान प्राप्त होता है।

    यह भी पढ़ें: Margashirsha Purnima 2023: मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगी आपकी झोली

    Author- Kaushik Sharma

    डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'