Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shaniwar Ke Niyam: शनिवार के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना जीवन में मिलेंगे बुरे परिणाम

    By Kaushik SharmaEdited By: Kaushik Sharma
    Updated: Sat, 13 Jan 2024 07:59 AM (IST)

    शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है क्योंकि वह व्यक्ति को उसके कर्मों के आधार पर ही शुभ या अशुभ फल देते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार कारोबार और करियर में सफलता हासिल करने के लिए शनि देव की कृपा अनिवार्य है। शनि देव के अप्रसन्न होने से इंसान को जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

    Hero Image
    Shaniwar Ke Niyam: शनिवार के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना जीवन में मिलेंगे बुरे परिणाम

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shaniwar Ke Niyam: सनातन धर्म में शनिवार के दिन भगवान शनि देव की पूजा-व्रत करने का विधान है। शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है, क्योंकि वह व्यक्ति को उसके कर्मों के आधार पर ही शुभ या अशुभ फल देते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, कारोबार और करियर में सफलता हासिल करने के लिए शनि देव की कृपा अनिवार्य है। शनि देव के अप्रसन्न होने से इंसान को जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दिन कुछ कार्यों को करने की सख्त मनाही है, जिनको करने से शनिदेव रुष्ट हो सकते हैं इसलिए इन बातों विशेष का ध्यान रखें। चलिए जानते हैं शनिवार के दिन किन कार्यों को करने से बचना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Makar Sankranti 2024 Katha: मकर संक्रांति की पूजा के समय पढ़ें ये कथा, जीवन में मिलेगी सफलता

    शनिवार के दिन न करें ये कार्य

    • शनिवार के दिन तामसिक भोजन का सेवन करना अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से शनि देव इंसान को दण्ड देते हैं।
    • नमक का प्रयोग रोजाना खाना बनाने में किया जाता है लेकिन शनिवार के दिन नमक को भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से शनिदेव रुष्ट हो सकते हैं। साथ ही नमक खरीदने से इंसान को कर्ज की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
    • कहा जाता है कि शनिवार के दिन पुरुषों को अपनी ससुराल नहीं जाना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से ससुराल पक्ष के लोगों के साथ रिश्ते बिगड़ सकते हैं।
    • शनिवार के दिन लोहे का सामान घर पर भूलकर भी नहीं लाना चाहिए। क्योंकि ऐसा करना अशुभ होता है।
    • इसके अलावा शनिवार के दिन दही और दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर दही और दूध पीना बेहद आवश्यक है, तो इसमें हल्दी या गुड़ मिला लें।
    • इस दिन पशु-पक्षी को परेशान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शनि देव रुष्ट हो जाते हैं।
    • शनिवार के दिन किसी से पैसों को लेन-देन नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन दिया हुआ धन अटक सकता है और धन की कमी का नुकसान करना पड़ सकता है।

    यह भी पढ़ें: Mantra for kalyug: कलयुग में इन मंत्रों के जाप से मिलेगा लाभ, दुष्प्रभावों से बचे रहेंगे आप

    डिसक्लेमर: ''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी''।