Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shanivar Ka Daan: शनिवार को आज दान करें ये वस्तुएं, शनि देव की कृपा से दूर होंगी परेशानियां

    By Kartikey TiwariEdited By:
    Updated: Sat, 29 May 2021 05:42 AM (IST)

    Shanivar Ka Daan हिन्दू धर्म में शनिवार का दिन शनि देव की आराधना के लिए समर्पित माना जाता है। शनिवार के दिन शनि से जुड़ी कुछ चीजों का दान करके शनि देव को प्रसन्न किया जा सकता है और जीवन की परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है।

    Hero Image
    Shanivar Ka Daan: शनिवार को दान करें ये वस्तुएं, शनि देव की कृपा से दूर होंगी परेशानियां

    Shanivar Ka Daan: हिन्दू धर्म में शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव की आराधना के लिए समर्पित माना जाता है। शनिदेव को शास्त्रों में न्यायधीश कहा गया है यानी न्याय करने वाला। कहा जाता है कि मनुष्य को उसके बुरे कर्मों का फल शनि देव ही देते हैं। मान्यता है कि अगर शनि देव प्रसन्न हों, तो रंक को राजा बना देते हैं, लेकिन अगर वो नाराज हो गए तो राजा को भी रंक बनाने में देर नहीं लगती। शनिवार के दिन शनि से जुड़ी कुछ चीजों का दान करके शनि देव को प्रसन्न किया जा सकता है और जीवन की परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन चीजों के दान से प्रसन्न होंगे शनिदेव

    1. सरसों का तेल करें दान

    शनि देव के लिए सरसों के तेल का दान काफी अच्छा माना जाता है। अगर शनि के चलते आपका कोई काम रुका हुआ है या जीवन में सफलता हाथ नहीं आ रही, तो सरसों के तेल का दान जरूर करें। शनिवार के दिन सुबह लोहे के बरतन में सरसों का तेल लें और उसमे एक रुपए का सिक्का डालें। फिर तेल में अपना चेहरा देखकर किसी गरीब को दान कर दें या पीपल के पेड़ के नीचे रख दें। शनिवार को पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीप भी जलाना चाहिए।

    2. काली उड़द दाल और काले तिल का दान

    शनिवार को शाम के वक्त सवा किलो काली उड़द दाल या काला तिल किसी गरीब को दान करने से शनि के कारण धन से जुड़ी दिक्कतों से निजात मिलता है। उड़द दाल या काले तिल का दान आपको कम से कम पांच शनिवार तक करना है, लेकिन ध्यान रहे जिस शनिवार को आप काली दाल या काला तिल दान करें रहे हैं, उस दिन खुद इसका सेवन न करें।

    3. लोहे के बर्तनों का दान

    शनि की समस्या के लिए जो भी दान किए जाते हैं, उनमें खाना बनाने के लोहे के बर्तन खास महत्व रखते हैं। ऐसा माना जाता है कि शनिवार को शाम के वक्त किसी गरीब को तवा, कड़ाही या लोहे के बर्तन दान करने से दुर्घटना के योग टल जाते हैं।

    4. काले कपड़े और जूतों का दान

    यदी आपको स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कत है और बीमारी ने घर कर लिया है, तो काले कपड़ों का दान करना चाहिए। शनिवार को शाम के वक्त किसी गरीब व्यक्ति को काले कपड़े और जूते दान करने से लाभ मिलेगा।

    5. सात प्रकार के अनाज का दान

    हर शनिवार को सात प्रकार के अनाज का दान करने से शनि दोष का असर कम होता है। दान देने वाले आनाजों में आप गेहूं, चावल, ज्वार, मक्का, बाजरा, चना और काली उड़द शामिल कर सकते हैं।

    भूल कर भी न करें ये गलती

    शनि देव को प्रसन्न करने वालों उपायों में ध्यान रखने वाली बात ये है कि शनिवार के दिन सड़क चलते किसी को भी शनि देव के नाम पर किसी भी तरह का दान न दें। कई लोग सड़क चलते तेल और शनि देव की मूर्ती लेकर भीख मांगते हैं, लेकिन शनि देव ऐसे कर्महीन लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में आप भी इस तरह का दान करने से बचें।

    डिसक्लेमर

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    comedy show banner