Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shani Vakri 2023: 138 दिनों तक उल्टी चाल चलेंगे शनि देव, इन राशियों को रहना होगा सतर्क साथ ही करें ये उपाय

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Fri, 02 Jun 2023 05:12 PM (IST)

    Shani Vakri 2023 ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि सभी ग्रह एक अवधि के बाद अपनी चाल बदलते हैं। बता दें कि कर्म के देवाता शनि देव 17 जून को कुंभ राशि में वक्री होने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा।

    Hero Image
    Shani Vakri 2023: शनि वक्री की अवधि में इन राशियों को रहना होगा सतर्क।

    नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क | Shani Vakri 2023: वैदिक ज्योतिष में यह बताया गया है कि सभी ग्रह अपनी चाल बदलते हैं। जिसका प्रभाव देश-दुनिया और वातावरण पर पड़ता है। इन सभी ग्रहों में शनि ग्रह पर सभी की नजर मुख्य रूप से बनी रहती है। ऐसा इसलिए क्योंकि शनि देव कर्म के अनुसार फल प्रदान करते हैं। शनि सबसे अधिक काल तक ग्रह गोचर करते हैं और वर्तमान समय में वह कुंभ राशि में आसीन हैं। बता दें कि ज्योतिष विद्वानों के अनुसार, 17 जून को शनि देव 138 दिनों के लिए वक्री अवस्था में चले जाएंगे, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ेगा। लेकिन शनि वक्री की अवधि में 3 राशियों को सर्वाधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है और उन्हें कुछ विशेष उपाय अवश्य करने चाहिए। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शनि वक्री 2023 का समय (Shani Vakri 2023 Time)

    पंचांग के अनुसार, 17 जून 2023, शनिवार के दिन शनि देव रात्रि 10 बजकर 47 मिनट तक वक्री अवस्था में चले जाएंगे और 04 नवंबर को मार्गी होंगे। इस दौरान मकर, कुंभ और मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव पड़ रहा है। वहीं वृश्चिक और कर्क राशि वालों पर शनि ढैय्या का प्रभाव पड़ेगा।

    शनि वक्री 2023 इन राशियों को रहना होगा सतर्क (Shani Vakri 2023 Effect)

    कुंभ राशि में शनि वक्री के कारण सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। लेकिन इस दौरान 4 राशियों को बहुत सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस अवधि में मेष, कर्क, तुला और कुंभ राशि के जातकों को सर्वाधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस दौरान इन राशियों को आर्थिक, व्यवसायिक और शारीरिक क्षेत्र में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इन राशियों को शनि देव से जुड़े कुछ विशेष उपायों को करना चाहिए।

    शनि वक्री 2023 के दुष्प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय (Shani Vakri 2023 Upay)

    • शनिवार के दिन सुबह के समय पीपल के वृक्ष को जल प्रदान करें और संध्या काल में दीप प्रज्वलित करें।

    • शनिवार के दिन हनुमान चालीसा या सुंदरकांड के पाठ को शनि के दुष्प्रभाव से बचने के लिए बहुत ही उपयोगी माना जाता है।

    • शनि के दुष्प्रभाव से बचने के लिए शनिवार के दिन शनि स्तोत्र का पाठ जरूर करें। साथ ही दिन किसी जरूरतमंद को अन्न, धन या वस्त्र का दान करें।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।