Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shani Uday 2023: जल्द शनि देव होंगे स्वराशि में उदय, इन राशियों को मिलेगा धन लाभ और उन्नति का मौका

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Tue, 21 Feb 2023 05:56 PM (IST)

    Shani Uday 2023 ज्योतिष शास्त्र में बतया गया है कि सभी ग्रह एक अवधि के बाद अस्त होते हैं और कुछ समय बाद उदित होते हैं। जल्द शनि देव अपनी स्वराशी में उदित होने जा रहे हैं जिससे 4 राशियों को लाभ मिलेगा।

    Hero Image
    Shani Uday 2023: शनि उदय से इन राशियों को मिलेगा सर्वाधिक लाभ।

    नई दिल्ली, अध्यात्मिक डेस्क | Shani Uday 2023: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्याय के देवता के रूप में वर्णित किया गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि शनि देव साधक को कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। बता दें कि 31 मार्च को शनि देव अपनी स्वराशि कुम्भ में अपनी यात्रा को विराम दिया था, जिसे शनि अस्त के नाम से जाना जाता है। वहीं अब 5 मार्च को रात्रि 10 बजकर 25 मिनट पर शनि देव इसी राशि में उदित होंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शनि उदय का प्रभाव सभी 12 राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ेगा। शनि उदय से कुछ राशियों को लाभ मिलेगा, वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस दौरान कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ज्योतिष विद्वानों बताया है कि शनि उदय से तीन राशियां ऐसी हैं, जिनपर शनिदेव की असीम कृपा बनी रहेगी। आइए जानते हैं-

    मीन राशि

    शनि उदय से मीन राशि के जातकों को लाभ मिलेगा और इस अवधि में उन्हें शुभ समाचार मिल सकता है। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं, उन्हें भी इस अवधि में सफलता प्राप्त हो सकती है। साथ ही हाथ में लिया गया हर काम पूरा होगा। विदेश जानें के भी योग बन रहे हैं।

    तुला राशि

    कुम्भ राशि में शनि उदय से तुला राशि के जातकों को लाभ मिलेगा और उन्हें व्यापार या कारोबार के क्षेत्र में उन्नति प्राप्त होगी। जिन जातकों का राजनीति की ओर झुकाव है या जो इस क्षेत्र से संबंध रखते हैं, उन्हें शनि उदय की अवधि में लाभ मिलेगा। साथ ही विवाह के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं।

    मिथुन राशि

    शनि उदय का सकारात्मक प्रभाव मिथुन राशि के जातकों पर भी पड़ेगा। इस अवधि में भाग्योदय के संकेत मिल रहे हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आ सकती है। नौकरी के नए प्रस्ताव मिल सकते हैं और आय में वृद्धि के संकेत भी मिल रहे हैं। जो भी कार्य हाथ में लिया जाएगा, उसमें सफलता मिलने की अधिक संभावना है।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।