Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shani Margi Upay: शनि मार्गी के दुष्प्रभावों से बचने के लिए जरूर करें ये उपाय

    By Shantanoo MishraEdited By:
    Updated: Mon, 17 Oct 2022 12:20 PM (IST)

    Shani Margi ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को न्याय का देवता माना जाता है। बता दें कि धनतेरस के दिन शनिदेव अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। ऐसे में इस दिन अशुभ प्रभावों से बचने के लिए कुछ उपाय जरूर अपनाने चाहिए।

    Hero Image
    Shani Margi 2022: शनि मार्गी से सभी जातकों पर शुभ व अशुभ प्रभाव पड़ता है।

    नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क | Shani Margi 2022 Upay: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल, ग्रह गोचर, राशि परिवर्तन इन सभी का महत्व सबसे अधिक माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योकि जब एक ग्रह अपनी चाल बदलता है तो इसका शुभ व अशुभ प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। बता दें कि धनतेरस के दिन यानि 23 अक्टूबर 2022 (Shani Margi 2022 Date) को शनि ग्रह अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। इसे शनि मार्गी के नाम से जाना जाता है। शनि देव जब मार्गी करते हैं तो इसका प्रभाव गम्भीर होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज्योतिष विद्वान बताते हैं कि शनि के अशुभ प्रभाव से बेमतलब का खर्च बढ़ जाता है और पारिवारिक जीवन में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में इन शुभ प्रभावों से बचने के लिए ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं जिनका पालन करने से व्यक्ति शनि देव को प्रसन्न कर सकता है और उसपर शनि मार्गी का दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। आइए जानते हैं-

    शनि मार्गी से पहले जरूर करें ये उपाय (Shani Margi 2022 Upay)

    • शनि मार्गी 23 अक्टूबर 2022, रविवार के दिन होगा। ऐसे में व्यक्ति शनिवार के दिन शनि स्तोत्र का पाठ कर सकता है। ऐसा करने से उसे बहुत लाभ होगा।

  • शनिवार के दिन आर्थिक समस्याओं से बचने के लिए काली माता मन्दिर में लोहे का त्रिशूल  दान कर सकते हैं। इसके अलावा यह त्रिशूल शिव मंदिर में भी दान किया जा सकता है।

  • शनि देव के दुष्प्रभावों से बचने के लिए व्यक्ति किसी भी माह के शुक्ल पक्ष के पहले शनिवार के दिन 5 बादाम हनुमान जी को अर्पित कर दे और 5 बादाम लाल वस्त्र में बांधकर तिजोरी या धन के स्थान पर रख दें।

  • इसके साथ व्यक्ति शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन घर के नजदीक किसी शनि मन्दिर में सरसों का तेल जरूर अर्पित करे और इस दिन पीपल के पेड़ में जल अर्पित करें व दीया जलाएं।

  • शनि मार्गी के दुष्प्रभावों से बचने के लिए शिव चालीसा का पाठ भी व्यक्ति को बहुत लाभ दिला सकता है। इसके साथ इस दिन हनुमान जी की आराधना करने से भक्तों को विशेष लाभ मिलता है। ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

  • डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।