Shani Margi 2022: धनतेरस पर इन पांच राशियों को होगा आकस्मिक धन लाभ, शनि के मार्गी होने से खुल जाएगी किस्मत
Shani Margi 2022 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 23 अक्टूबर को शनि मार्गी हो रहे हैं। इसके साथ ही इस दिन धनतेरस का पर्व मनाया जाता रहा है। ऐसे में शनि के मार्गी होने से कुछ राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आएगी।

नई दिल्ली, Shani Margi 2022 On Dhanteras: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शनि ग्रह धनतेरस को यानी 23 अक्टूबर को मकर राशि में मार्गी गति से चलेंगे। धनतेरस के दिन मार्गी होने के कारण शनि का प्रभाव अधिकतर राशियों पर अच्छा रहने वाला है। ऐसे में शनि का मार्गी होने से नौकरी और बिजनेस में काफी लाभ मिलने वाला है। वहीं कई जातकों की लंबे समय से चली आ रही परेशानी से छुटकारा मिलेगा। जानिए धनतेरस के दिन शनि के मा4गी होने से किन राशियों को मिलेगा लाभ।
शनि के मार्गी होने से इन्हें मिलेगा लाभ
मेष राशि
इस राशि में शनि ग्रह दशम भाव में विराजमान हैं और 23 अक्टूबर से मार्गी हो जाएंगे। शनि का मार्गी होना इस राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित होगा। धनतेरस के मौके पर इन राशियों को लाभ ही लाभ मिलेगा। कड़ी मेहनत करने वाले जातकों को सफलता जरूर हासिल होगी। इसके साथ ही धन लाभ के पूरे योग बन रहे हैं।
सिंह राशि
इस समय सिंह राशि में शनि की ढैय्या चल रही है। इस बावजूद धनतेरस का दिन काफी फलदायी साबित होगा। कई तरह की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। बिजनेस और नौकरी में भी विशेष लाभ मिलेगा। नौकरी में सुनहरे अवसर मिल सकते हैं। कोई नया जॉब का ऑफर आए, तो सोच समझ कर तुरंत ही हां कर दें। वैवाहिक जीवन में खुशियां ही खुशियां आएगी।
तुला राशि
इस समय तुला राशि में शनि की ढैय्या चल रही है। लेकिन शनि के मार्गी होने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। दीवाली का पूरा सप्ताह इस राशि के जातकों के लिए अच्छा साबित होगा। इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है। पैसों की तंगी से छुटकारा मिलेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिलेगी।
वृश्चिक राशि
23 अक्टूबर को शनि के मार्गी होने से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। वाहन और भवन सुख मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यापार के नए-नए साधन खुलेंगे।
मीन राशि
इस राशि के जातकों के लिए भी शनि का मार्गी होना लाभकारी साबित होगा। इस राशि में शनि लाभ भाव में मार्गी हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को लाभ ही लाभ मिलेगा। करियर में नई उड़ान भरेंगे। संतान की तरफ से गुड न्यूज मिल सकती है। कारोबार में भी काफी मुनाफा होगा। मां लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
डिस्क्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।