Shani Jayanti 2023: शनि जयंती आज, शनि ढैय्या व साढ़ेसाती से बचने के लिए जरूर करें ये चमत्कारी उपाय
Shani Jayanti 2023 ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन शनि जयंती मनाई जाती है। इस विशेष दिन पर शनि देव की उपासना करने से जीवन में आ रही सभी बाधाएं नष्ट हो जाती हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क | Shani Jayanti 2023: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्याय का देवता बताया गया है। इसका अर्थ यह है कि शनि देव जातक को कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। जिस जातक पर शनि की शुभ दृष्टि होती है, उन्हें हर क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होती है और जिनपर शनि देव की अशुभ दृष्टि होती है, उन्हें कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शनि देव को प्रसन्न करने के लिए आज यानी शनि जयंती पर्व को बहुत ही लाभकारी माना जाता है। आज के दिन कुछ विशेष उपायों को करने से शनि ढैय्या और शनि की साढ़ेसाती का अशुभ प्रभाव कम किया जा सकता है।
इन राशियों के कुंडली में चल रही है शनि ढैय्या और शनि की साढ़ेसाती
वर्तमान समय पांच राशियां ऐसी हैं, जिनपर शनि की कुदृष्टि बनी हुई हैं। कर्क और वृश्चिक राशि की कुंडली में शनि ढैय्या चल रही है और मकर, कुंभ व मीन राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में इन जातकों को शनि देव से जुड़े कुछ विशेष चीजों का दान अवश्यक करना चाहिए।
शनि ढैय्या के प्रभाव को कम करने के लिए
कर्क और वृश्चिक राशि के जातक शनि जयंती के दिन खिचड़ी का दान अवश्य करें। इसके साथ इस दिन काले उड़द, सरसों का तेल और गुड़ का दान करने से भी जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है और शनि ढैय्या के अशुभ प्रभाव से बचा जा सकता है।
शनि की साढ़ेसाती से बचने का उपाय
इस समय शनि की साढ़ेसाती का अशुभ प्रभाव मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों पर पड़ रहा है। ऐसे में शनि जयंती के दिन शनि देव की कृपा दृष्टि पाने के लिए हल्का सरसों का मिलाकर स्नान करें। साथ ही दीपक में काला तिल और लोहे का छोटा टुकड़ा डालकर जलाना चाहिए। ऐसा करने से शनि के अशुभ प्रभाव से बचा जा सकता है।
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।