Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shani Dosh Ke Upay: क्यों लगता है शनि दोष? जिसकी वजह से संकटों से भरा रहता है जीवन

    Updated: Mon, 17 Mar 2025 03:19 PM (IST)

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनिदेव को न्याय का देवता और कर्मफलदाता कहा जाता है क्योंकि शनिदेव व्यक्ति के कर्म के अनुसार फल प्रदान करते हैं। वहीं अशुभ कर्म करने वाले व्यक्ति को दंडित करते हैं। कुंडली में शनि दोष होने से कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में कुछ उपायों (Shani Dosh Ke Upay) की मदद से इसे दूर किया जा सकता है।

    Hero Image
    Shani Dosh: कब लगता है शनि दोष?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में सप्ताह के प्रत्येक दिन किसी-न-किसी देवी-देवता को समर्पित है। इसी प्रकार शनिवार का दिन शनिदेव को प्रिय है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, विधिपूर्वक शनिदेव की पूजा करने से कारोबार में वृद्धि होती है। साथ ही शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिदेव की पूजा करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है और कुंडली में शनि दोष (Shani Dosh) से छुटकारा मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शनि दोष कब लगता है? अगर नहीं पता, तो ऐसे में हम आपको बताएंगे इसकी वजह के बारे में।

    कब लगता है शनि दोष?

    • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जीवन में बुरे कर्म करने की वजह से शनिदेव अप्रसन्न होते हैं, जिससे जातक पर शनिदेव की कुदृष्टि पड़ती है, जिसकी वजह से शनि दोष लगता है।
    • इसके अलावा परिवार में किसी के साथ गलत व्यवहार करने पर भी शनि दोष लगता है।
    • शनिदेव की पूजा-अर्चना के दौरान नियम का पालन करना चाहिए। ऐसा में अगर पूजा के समय जानकर की गई गलती के कारण से भी शनि दोष लगता है।

    यह भी पढ़ें: Shaniwar ke Upay: शनिदेव के नाराज होने पर मिलते हैं ये संकेत, बिल्कुल भी न करें अनदेखा

    ऐसे करें शनि दोष की पहचान (Shani Dosh Symtoms)

    • बनते हुए काम में बाधा का सामना करना।
    • कर्ज की समस्या का बढ़ना।
    • धन-संपत्ति का धीरे-धीरे खर्च होना।
    • किसी से वाद-विवाद करना।
    • जीवन में अधिक मेहनत करने के बाद सफलता हासिल न होना।

    शनि दोष के उपाय

    • शनि दोष को दूर करने के लिए शनिवार का दिन शुभ माना जाता है। इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा-अर्चना करें और पेड़ की सात बार परिक्रमा करें। इसके बाद सच्चे मन से शनिदेव की स्तुति व चालीसा का पाठ करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और शनि दोष से छुटकारा मिलता है।
    • इसके अलावा कुंडली में शनि दोष को दूर करने के लिए शनिवार के दिन शनिदेव पर सरसों का तेल अर्पित करें। इससे उपाय को करने से जातक को शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है और शनि दोष की समस्या दूर होती है।

    शनि देव के मंत्र

    1. ऊँ शं शनैश्चाराय नमः।

    2. ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः।

    3. ॐ नीलाजंन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्।

    छाया मार्तण्ड सम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्।।

    4. ऊँ शन्नो देवीरभिष्टडआपो भवन्तुपीतये।

    5. ऊँ भगभवाय विद्महैं मृत्युरुपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोद्यात्।

    यह भी पढ़ें: Shani Dosh Ke Upay: शनि दोष की समस्या में इन मंत्रों का करें जप, जीवन होगा खुशहाल

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।