Shani Asta 2023: इसी महीने कुंभ राशि में अस्त होंगे शनिदेव, इन राशियों पर मंडरा सकता है आर्थिक संकट
Shani Asta 2023 जल्द ही शनि देव कुंभ राशि में अस्त होंगे। बता दें कि शनि उदय और अस्त का प्रभाव सभी राशि के जातकों के जीवन पर पड़ता है। शनि अस्त से तीन राशियों को अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Shani Asta 2023: ज्योतिष में ग्रहों के उदय और अस्त को एक सामान्य प्रक्रिया माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि एक अवधि के बाद प्रत्येक ग्रह उदित होते हैं और ग्रह गोचर के बाद अपनी यात्रा को विराम देते हैं। सभी ग्रहों में शनि ग्रह पर सभी राशियों का विशेष ध्यान रहता है। बता दें कि जल्द ही शनि देव कुंभ राशि में अस्त हो जाएंगे। ज्योतिष गणना के अनुसार यह 30 जनवरी (Shani Asta 2023 Date) के दिन होगा। बता दें कि शनि देव के अस्त होने से सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। लेकिन तीन राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस अवधि में सतर्क रहना होगा। आइए जानते हैं किन-किन राशियों को शनि अस्त से हो सकती है आर्थिक हानि।
कर्क राशि
शनि अस्त के कारण कर्क राशि के जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है। इस अवधि में इस राशि के जातक अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें और कार्य और व्यापार में गंभीर निर्णय से पहले सतर्कता बरतें। ऐसा इसलिए क्योंकि शनि अस्त से धन हानि के योग बन रहे हैं। इसलिए निवेश का कार्य भी कुछ समय के लिए टाल दें।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए शनि अस्त अनुकूल नहीं रहेगा इसकी, संभावनाएं अधिक हैं। इस अवधि में फिजूलखर्ची पर लगाम लगाने का प्रयास करें, अन्यथा नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में भी समस्याएं उत्पन्न होंगी, इसके संकेत मिल रहे हैं। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि इस अवधि में किसी भी प्रकार का कार्य शुरू न करें।
वृश्चिक राशि
शनि अस्त का नकारात्मक प्रभाव वृश्चिक राशि के जातकों को भी दिखाई दे सकता है। इस अवधि अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है और लेन-देन के समय अधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। कर्ज के रूप में किसी और को दिया गया पैसा समय पर वापस मिलेगा, इसकी संभावना कम है। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को कुछ समय और इंतजार करना होगा। माता के स्वास्थ्य के प्रति चिंता बढ़ सकती है, इसलिए उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।