Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शनिवार के दिन करें इस एक पौधे की पूजा, शनि दोषों के साथ पैसों की तंगी से मिलेगा छुटकारा

    By Shivani SinghEdited By:
    Updated: Fri, 11 Nov 2022 11:49 AM (IST)

    Shami Plantकुंडली में शनिदेव की नकारात्मक स्थिति को दूर करने के लिए शमी के पेड़ की पूजा करना लाभकारी होगा। इसके साथ ही घर की नकारात्मक ऊर्जा भी कम हो जाती है। जानिए शमी के पौधे संबंधी कौन से उपाय करना होगा शुभ।

    Hero Image
    शनिवार के दिन करें इस एक पौधे की पूजा, शनि दोषों के साथ पैसों की तंगी से मिलेगा छुटकारा

    नई दिल्ली, Shami Plant: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ ऐसे पेड़ पौधे होते हैं जिनकी पूजा करने से कई ग्रहों की स्थिति मजबूत हो जाती है। इसके साथ ही देवी देवता भी प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है और घर में खुशहाली बनी रहती है। इन्हीं पौधों में से एक है शमी का पौधा। शमी के पौधे को शनि देव का पौधा माना जाता है। इसके साथ ही माना जाता है कि भगवान शिव को शमी चढ़ाने से वह जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। इतना ही नहीं शनि के पौधे की पूजा करने से कुंडली में मौजूद ग्रह नक्षत्रों की स्थिति भी मजबूत हो जाती है। जानिए शनिवार के दिन शमी के पेड़ संबंधित कौन से उपाय करना होगा शुभ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रोजाना चढ़ाएं जल

    शनिवार के दिन विधिवत तरीके से शनिदेव की पूजा करने का विधान है। इसके साथ-साथ इस दिन शनि के पेड़ की जड़ पर जल जरूर चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है।

    शनिवार को चढ़ाएं शमी का पेड़

    शमी के पेड़ का संबंध शनिदेव के साथ भगवान शिव का भी है। इसलिए आप चाहे तो शनिवार के दिन घर की दक्षिण दिशा दिशा में रखना शुभ होगा। अगर इस दिशा में ज्यादा धूप नहीं है तो पूर्व या उत्तर पूर्व दिशा में रख सकते हैं।

    धन लाभ के लिए

    आर्थिक स्थिति को सही करने के लिए शनिवार के दिन शमी का पौधा लगाना चाहिए। इसे आप मुख्य द्वार के दाहिनी ओर भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से धन लाभ का योग बनेगा।

    शमी की करें पूजा

    शनिवार के दिन विधिवत तरीके से शमी के पेड़ की पूजा करनी चाहिए इसके साथ ही पांच पत्तियां को तोड़कर भगवान शिव को चढ़ाएं। इसके बाद इन्हें अपनी पर्स में रख लें। ऐसा करने से पर्स में कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी।

    जलाएं दीपक

    शनिदेव के साथ-साथ माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन शमी के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

    सुपारी और सिक्का चढ़ाएं

    बेवजह खर्च से परेशान हो गए हैं, तो शनिवार के दिन सुबह उठकर स्नान आदि कर लें। इसके बाद शमी के पेड़ की जड़ में एक सुपारी और एक रुपए का सिक्का चढ़ा दें। ऐसा करने से पैसों की तंगी से भी छुटकारा मिलेगा।

    चढ़ाएं काली उड़द

    कर्ज से छुटकारा पाना चाहते है, तो शमी के पौधे की जड़ के पास काली उड़द की दाल थोड़ी सी चढ़ाएं। ऐसा करने से कर्ज से छुटकारा मिलने के साथ-साथ शनि की साढ़े साती और ढैय्या से भी मुक्ति मिलेगी।

    Pic Credit- instagram/shiva_plants/singhshwetank

    डिसक्लेमर

    इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

    comedy show banner
    comedy show banner