Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    September 2023 Shubh Muhurat: सितंबर 2023 में प्रॉपर्टी खरीदने का बना रहे हैं मन, तो देखें शुभ मुहूर्त

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Wed, 06 Sep 2023 04:58 PM (IST)

    September 2023 Shubh Muhurat सितंबर माह शुरू हो चुका है। इस माह में जन्माष्टमी से लेकर कई व्रत त्योहार किए जाएंगे। साथ ही इस माह में रवि पुष्य योग का संयोग भी बन रहा है जिसे खरीदारी के लिए उपयुक्त माना जाता है। ऐसा माना गया है कि रवि पुष्य योग में खरीदी गई वस्तु लंबे समय तक फायदा पहुंचाती है।

    Hero Image
    September 2023 Shubh Muhurat जानिए सितंबर में प्रॉपटी खरीदने के शुभ मुहूर्त।

    नई दिल्ली, अध्यात्म। September 2023 Shubh Muhurat: हिंदू धर्म में प्रत्येक मांगलिक कार्य तिथि और शुभ मुहूर्त देखकर किए जाते हैं। मान्यता है कि शुभ समय और तिथियों का पालन कर प्रॉपर्टी, जमीन, सोना आदि की खरीदारी की जाए तो माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही समृद्धि भी बनी रहती है। यदि आप भी सितंबर माह में प्रॉपटी या वाहन आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यहां जानिएं शुभ मुहूर्त।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यहां पढ़िए प्रॉपटी खरीदने के शुभ मुहूर्त

      दिनांक     दिन      तिथि  नक्षत्र  मुहूर्त
    7 सितंबर 2023 गुरुवार अष्टमी, नवमी मृगशिरा 10:25 ए एम से 06:02 ए एम, सितम्बर 08
    8 सितम्बर 2023  शुक्रवार नवमी मृगशिरा 06:02 ए एम से 12:09 पी एम
    14 सितम्बर 2023 गुरुवार अमावस्या पूर्वाफाल्गुनी 06:05 ए एम से 04:54 ए एम, सितम्बर 15
    21 सितम्बर 2023 गुरुवार षष्ठी, सप्तमी अनुराधा 06:09 ए एम से 03:35 पी एम
    22 सितंबर 2023 शुक्रवार अष्टमी मूल 03:34 पी एम से 06:10 ए एम, सितम्बर 23
    28 सितंबर 2023 गुरुवार चतुर्दशी, पूर्णिमा पूर्व भाद्रपद 06:12 ए एम से 01:48 ए एम, सितम्बर 29
    29 सितंबर 2023 शुक्रवार प्रतिपदा रेवती 11:18 पी एम से 06:13 ए एम, सितम्बर 30

    शुभ मुहूर्त में प्रॉपटी खरीदने के लाभ

    सनातन परंपराओं के अनुसार शुभ मुहूर्त और शुभ नक्षत्र में शुरू की गई कोई भी चीज भाग्य और समृद्धि लाती है। संपत्ति की खरीद के लिए यदि अच्छे नक्षत्र और शुभ मुहूर्त का ख्याल रखा जाता है तो इससे अनुकूल परिस्थितियां बनी रहती हैं और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'