विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीवाली की रात अचानक दिख जाए उल्लू, तो समझें चमकने वाली है किस्मत, मिलते हैं ये 5 बड़े संकेत

Published: Sat, 07 Nov 2026 10:00 AM (GMT+05:30)

हिंदू धर्म में दीवाली की रात उल्लू का दिखना बेहद शुभ माना गया है। यह धन लाभ, व्यापार में तरक्की ...और पढ़ें

उल्लू दिखाई देने के संकेत (Picture Credit: AI Generated)

उल्लू दिखाई देने के संकेत (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. अचानक धन लाभ और आय के नए मार्ग खुलना।

  2. व्यापार और नौकरी में तरक्की, मनचाही सफलता मिलना।

  3. संकटों और दरिद्रता का नाश, मां लक्ष्मी की कृपा।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में दीवाली के पर्व का विशेष महत्व है। इस अवसर पर मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, साधना करने से धन लाभ के योग बनते हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। सनातन धर्म में उल्लू को धन, सुख और ऐश्वर्य की देवी माता लक्ष्मी का वाहन माना गया है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, दीवाली की रात उल्लू का दिखाई देना शुभ माना जाता है, क्योंकि इस रात धन की देवी मां लक्ष्मी धरती पर भ्रमण करती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दीवाली की रात उल्लू के दिखाई देने से कौन-से संकेत मिलते हैं? अगर नहीं, तो आइए इस आर्टिकल में आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

1. अचानक धन लाभ

दीवाली की रात उल्लू का दिखाई देना बेहद फलदायी साबित होता है। इसका मतलब है कि आपको अपना फंसा या रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। साथ ही आय के नए मार्ग भी खुल सकते हैं।

2. व्यापार और नौकरी में तरक्की

यदि आप कोई कारोबार कर रहे हैं और आपको दीवाली की रात उल्लू दिखाई देता है, तो इससे कारोबार में लाभ के संकेत मिलते हैं। साथ ही यह मनचाही सफलता मिलने का भी इशारा होता है।

3. संकटों और दरिद्रता का नाश

शकुन शास्त्र में बताया गया है कि अगर दीवाली की रात उल्लू दिखाई देता है, तो इससे जीवन में चल रहे आर्थिक और मानसिक तनाव दूर होने के संकेत मिलते हैं। साथ ही जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

4. मां लक्ष्मी की कृपा

अगर दीवाली की रात बार-बार आपके घर में उल्लू आकर बैठता है, तो यह मां लक्ष्मी की कृपा बरसने का संकेत है। इससे आपके घर में साल भर बरकत बनी रहती है और कभी भी अन्न-धन की कमी नहीं होती।

5. दुखों का अंत

ऐसा माना जाता है कि यदि दीवाली की रात उल्लू दिखाई देता है, तो इससे व्यक्ति के जीवन के सभी दुख दूर हो जाते हैं और शुभ परिणाम मिलते हैं।

यह भी पढ़ें- दीवाली पूजन में खील-बताशे चढ़ाने की परंपरा सिर्फ रस्म नहीं! धन और खुशहाली से जुड़े इस गुप्त रहस्य को समझें

यह भी पढ़ें- दीवाली 2026: मेष से मीन राशियों के लिए अचूक महाउपाय, करियर और तिजोरी में अपार वृद्धि के लिए करें खास मंत्रों का जाप

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।