Sawan Somvar 2025: दूध-चावल से करें ये उपाय, चंद्रमा के मजबूत होने से दूर हो जाएंगी चिंता और घबराहट
सावन के महीने में भक्त भगवान शिव की पूजा करते हैं। सावन सोमवार (Sawan Somvar 2025) पर कुंडली में चंद्रमा को मजबूत करने के लिए दूध और चावल के उपाय किए जा सकते हैं। बताते चलें कि कमजोर चंद्रमा धन की परेशानी मानसिक परेशानी चिंता और डिप्रेशन का कारण बन सकता है।

नई दिल्ली, धर्म डेस्क। सावन का पवित्र महीना चल रहा है और इस समय शिवालयों में भक्तों की लाइन लगी हुई है। हर हर-बम बम का जय घोष करते हुए भोलेनाथ के भक्त अपने आराध्य को प्रसन्न करने के लिए पूजा-पाठ कर रहे हैं। सावन के सोमवार पर कुछ विशेष उपाय करने से कुंडली के कमजोर चंद्रमा को मजबूत बनाया जा सकता है।
चंद्रमा के कमजोर (Chandra dosh) होने व्यक्ति को मानसिक परेशानी होती हैं। व्यक्ति चिंताओं से घिरी रहता है। वह डिप्रेशन से पीड़ित हो जाता है और एंजायटी जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इसके अलावा यदि मां की तबीयत खराब रहती है, घर में जल स्रोत सूख रहे हैं, तो इसे भी चंद्र दोष का कारण माना जा सकता है।
चंद्रमा के पीड़ित होने पर घर में क्लेश होता है, शारीरिक दुर्बलता होती है, आर्थिक संकट बना रहता है। ऐसे में सावन के शुभ महीने में सोमवार के दिन दूध और चावल का प्रयोग करके इन समस्याओं से मुक्ति पाई जा सकती है।
इन उपायों को करें
धार्मिक दृष्टिकोण से देखें, तो भगवान शिव ने चंद्रमा को अपने मस्तक पर धारण किया हुआ है। चंद्रमा जल तत्व के देवता है और और माता का प्रतिनिधित्व करते हैं। आइए जानते हैं किन उपायों को करने से आपकी कुंडली से ये चंद्रदोष खत्म या कम हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Sawan Somwar 2025: सावन सोमवार व्रत की पूजन विधि, नोट कर लीजिए किन 8 कामों को करना चाहिए
- सोमवार के दिन किसी शिवालय में जाकर दूध से भोलेनाथ का अभिषेक करें इसके बाद में जल से अभिषेक करें और फिर चावल के दाने उन पर अर्पित कर दें। इस दौरान चंद्रमा के मंत्र ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम: या चंद्रमा के बीज मंत्र ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम: का जाप करते रहें।
- दूध में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें। इस उपाय को करने से भी भोलेनाथ की कृपा से चंद्रमा के दोष दूर होते हैं।
- सोमवार को यदि संभव हो, तो चांदी पात्र में गंगाजल, दूध, चावल और बताशा डालकर चंद्रमा को अर्घ्य दें। इसके साथ ही सोमवार को दूध और चावल की खीर बनाकर गरीबों को दान करें।
यह भी पढ़ें- Samudrik Shastra: घुटने पर तिल वाले लोग होते हैं जिज्ञासू और खोजी, जानिए कैसी होती है इनकी पर्सनेलिटी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।