Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sawan Shiv Mantra: सबसे शक्तिशाली मंत्रों में से एक है पंचाक्षर मंत्र, सावन में जरूर करें जाप

    Sawan Shiv Mantra सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। सावन का महीना भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए सर्वोत्तम माना गया है। ऐसे में यदि आप सावन के इस पवित्र माह में भगवान शिव के पंचाक्षर मंत्र का जाप करते हैं तो इसका आपको विशेष लाभ मिलता है। इतना ही नहीं इस मंत्र के जाप से कई शारीरिक लाभ भी मिलते हैं।

    By Suman SainiEdited By: Suman SainiUpdated: Tue, 25 Jul 2023 11:41 AM (IST)
    Hero Image
    Sawan Shiv Mantra पंचाक्षर मंत्र के लाभ।

    नई दिल्ली, अध्यात्म। Sawan Shiv Mantra: सनातन धर्म में सावन के महीने को बहुत ही पवित्र माना गया है। साथ ही यह महीना इस महीने में विशेष रूप से भगवान शिव की आराधना और मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति के सौभाग्य में वृद्धि होती है। 4 जुलाई 2023 से सावन का महीना शुरू हो चुका है जो अधिक मास के चलते 31 अगस्त 2023 तक रहेगा। ऐसे में भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए सावन माह में पंचाक्षर मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या है पंचाक्षर मंत्र

    'ओम नमः शिवाय'

    भगवान शिव का पंचाक्षरी मंत्र सबसे शक्तिशाली मंत्रों में से एक माना गया है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, सबसे पहले शिवजी ने अपने पांच मुखों से यह मंत्र ब्रह्माजी को प्रदान किया था। वेदों और पुराणों के अनुसार, भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सिर्फ “ॐ नमः शिवाय” का जप ही काफी है।

    मंत्र जाप के लाभ

    हिंदू धर्म में मंत्रों का भी विशेष महत्व बताया गया है। मंत्रों के जाप से आत्म संतुष्टि तो मिलती ही है, साथ ही इसे भगवान को प्रसन्न करने का एक अच्छा तरीका माना जाता है। ऐसे में भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए 'ओम नमः शिवाय' मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। रोज सुबह-सुबह इस मंत्र का जाप करने से धार्मिक लाभ के साथ-साथ कई शारीरिक लाभ भी मिलते हैं। इसके उच्चारण से समस्त इंद्रियां जाग उठती हैं।

    कैसे जपें मंत्र

    इस मंत्र का जाप शिव मंदिर या घर में साफ और शांत जगह बैठकर करना चाहिए। ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप कम से कम 108 बार हर दिन रुद्राक्ष की माला के साथ किया जाता है तो इससे मिलने वाला लाभ और भी बढ़ जाता है। जप हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके करना चाहिए। शिव के ‘ॐ नम: शिवाय’ मंत्र का जाप किसी भी समय किया जाता है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'