विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गंगाजल, शहद, दूध, गन्ने का रस… शिवलिंग पर किन चीजों से करते हैं अभिषेक, शिव पुराण में बताया है महत्व

Published: Wed, 16 Jul 2025 05:41 PM (IST)

सावन में भगवान शिव के भक्त गंगाजल दूध दही घी और शहद से रुद्राभिषेक करते हैं। मान्यता है कि ऐसा ...और पढ़ें

पंचामृत से अभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
पंचामृत से अभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

HighLights

  1. गंगाजल से अभिषेक करने से मोक्ष मिलता है।
  2. घी से अभिषेक करने से उत्तम संतान मिलती है।
  3. गन्ने के रस से अभिषेक करने से धन-धान्य मिलता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन के महीने में भोलेनाथ के भक्त गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल आदि से रुद्राभिषेक करते हैं। महादेव को प्रसन्न करने के लिए रुद्राभिषेक बड़ा ही चमत्कारी माना गया है।

मान्यता है कि सावन के महीने में शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने से सारे दुख दूर हो जाते हैं। इस महीने में भोलेनाथ की पूजा करने पर मनोकामनाएं जल्द पूरी होती हैं। सावन माह में अलग-अलग कामनाओं के लिए अलग-अलग पूजन सामग्री के साथ शिव जी का रुद्राभिषेक किया जाता है।

शिव जी का अलग-अलग चीजों से पूजन करने का विधान शिव पुराण में विस्तार से बताया गया है। आइए जानते हैं शिवलिंग का किन चीजों से अभिषेक किया जाता है और उसका क्या फल मिलता है।

 

इन चीजों से करें अभिषेक 

  • शिवपुराण के अनुसार, शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और मोक्ष मिलता है। 
  • शिवलिंग पर घी से रुद्राभिषेक करने से वंश का विस्तार होता है। उत्तम संतान की प्राप्ति होती है। 
  • शिवलिंग का शहद से रुद्राभिषेक करने से रोगों से मुक्ति मिलती है और मनवांछित फल मिलते हैं। 
  • शहद से अभिषेक करने से शिक्षा में सफलता मिलती है। व्यक्ति को सम्मान और ऊंचा पद मिलता है। 
  • इसके अलावा शहद से अभिषेक करने से शुक्र मजबूत होता है और व्यक्ति को धन-संपत्ति मिलती है।
  • दूध में शक्कर मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाने से मानसिक शांति और पारिवारिक सुख मिलता है। 
  • शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाने से धन-धान्य और संपत्ति मिलने के साख सुख की प्राप्ति होती है।
  • सावन के महीने में पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। 

यह भी पढ़ें- ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का रहस्य… रात में भोलेनाथ और माता पार्वती चौसर खेलकर करते हैं विश्राम

खत्म हो जाएंगी परेशानियां 

  • यदि आप अनिद्रा से परेशान रहते हैं, तनाव या मानसिक परेशान हैं, तो इत्र से अभिषेक करें। 
  • धन की समस्या से परेशान हैं या कर्ज से नहीं निकल पा रहे हैं, तो गन्ने के रस से अभिषेक करें।
  • यदि आप शत्रु पर विजय पाना चाहते हैं, तो सावन में शिवलिंग का सरसों के तेल से अभिषेक करें।
  • किसी कार्य में लगातार बाधाएं आ रही हैं, तो दही से शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने से लाभ होग। 

यह भी पढ़ें- भोलेनाथ के त्रिनेत्र और त्रिशूल का है प्रतीक बेलपत्र, जानें शिव पूजा में इसका महत्व और कैसे हुई उत्पत्ति

यह भी पढ़ें- Sawan 2025: हर फूल का अलग है महत्व, जानिए शिवलिंग पर किस मनोकामना के लिए क्या चढ़ाएं

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।