Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sawan Masik Janmashtami पर करें ये आसान काम, सभी समस्याओं से मिलेगी मुक्ति

    हर माह में आने वाली कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत किया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा की जाती है। सावन में आने वाली मासिक कृष्ण जन्माष्टमी को बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे में आप इस दिन कुछ खास उपायों द्वारा कान्हा जी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

    By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Sat, 27 Jul 2024 07:30 AM (IST)
    Hero Image
    Sawan Masik Krishna Janmashtami पर करें ये उपाय।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मासिक कृष्ण जन्माष्टमी को भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए एक उत्तम तिथि माना जाता है। इस बार सावन मासिक जन्माष्टमी (Masik Janmashtami 2024 Date) शनिवार, 27 जुलाई के दिन मनाई जाएगी। इस दिन विशेष दिन पर भगवान कृष्ण की उपासना की जाती है। चलिए जानते हैं कि किस तरह आप इस दिन कृष्ण जी की कृपा के पात्र बन सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्री कृष्ण की पूजा विधि

    सावन मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत हो जाएं। इसके बाद लड्डू गोपाल को दक्षिणावर्ती शंख में पंचामृत डालकर उनका अभिषेक करें। इसके बाद पानी में गंगाजल डालकर उन्हें स्नान करवाएं। अब कान्हा जी को पीले या हरे वस्त्र पहनाकर उनका फूलों से श्रृंगार करें। अब लड्डू गोपाल जी को माखन मिश्री का भोग लगाएं। अब कान्हा जी की प्रतिमा के समक्ष घी का एक दीपक जलाकर ‘ओम् नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें।

    लगाएं ये भोग

    आप कान्हा जी की विशेष कृपा प्राप्ति के लिए मासिक जन्माष्टमी पर कृष्ण जी को खीर का भोग लगा सकते हैं। इसके साथ ही आप भगवान श्रीकृष्ण को माखन मिश्री का भोग भी लगा सकते हैं, जो उन्हें बहुत प्रिय माना गया है। लेकिन इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें कि उनके भोग में और तुलसी जरूर डालें, क्योंकि तुलसी के बिना उनका भोग अधूरा माना जाता है।

    यह भी पढ़ें - Masik Krishna Janmashtami 2024: मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर करें इस चालीसा का पाठ, चमक जाएगी आपकी किस्मत

    जरूर अर्पित करें ये चीजें

    सावन की मासिक जन्माष्टमी की पूजा के दौरान भगवान कृष्ण को मोर पंख और बांसुरी अर्पित कर सकते हैं। ये दोनों ही चीजें श्री कृष्ण को अति प्रिय हैं। इससे घर-परिवार में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। अधिक लाभ के लिए आप मासिक जन्माष्टमी पर कृष्ण जी को गोपी चंदन व हल्दी का तिलक भी लगा सकते हैं।

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।