विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sawan में शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, बिगड़े काम होंगे पूरे, बरसेगी महादेव की कृपा

Published: Wed, 25 Jun 2025 12:52 PM (IST)Updated: Wed, 25 Jun 2025 01:02 PM (IST)

आषाढ़ पूर्णिमा के अगले दिन से सावन के महीने की शुरुआत होती है। यह महीना महादेव को समर्पित है। सावन ...और पढ़ें

सावन में कैसे करें महादेव को प्रसन्न (Pic Credit- Freepik)

सावन में कैसे करें महादेव को प्रसन्न (Pic Credit- Freepik)


HighLights

  1. सावन सोमवार का व्रत किया जाता है।

  2. इससे शुभ फल मिलता है। 

  3. शिवलिंग का अभिषेक जरूर करना चाहिए। 

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार सावन की शुरुआत 11 जुलाई से हो रही है। इस दौरान शिव भक्तों में खास उत्साह देखने को मिलता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन में विधिपूर्वक भगवान शिव की पूजा करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और बिगड़े काम पूरे होता हैं। अगर आप भी सावन में महादेव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस माह में रोजाना सुबह स्नान कर पूजा करें और विशेष चीजों के द्वारा शिवलिंग का अभिषेक करें। इससे जीवन में खुशियों का आगमन होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सावन में शिवलिंग का क्या चढ़ाना चाहिए।

 

जीवन में मिलेंगे सभी सुख


सावन में भगवन शिव की पूजा करने से शुभ परिणाम मिलते हैं। अगर आप महादेव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो सावन में पूजा के दौरान शिवलिंग पर केसर जरूर चढ़ाएं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शिवलिंग का केसर से अभिषेक करने से साधक के मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होती है। साथ ही जीवन में सभी तरह के सुख तरह मिलते हैं।

sawan 2025 (1)


(Pic Credit- Freepik)

 

धन की होगी प्राप्ति


अगर आप धन से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो सावन में भगवान शिव की पूजा के समय गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को विधिपूर्वक करने से दरिद्रता से छुटकारा मितला है और धन लाभ के योग बनते हैं।

 

यह भी पढ़ें: Sawan 2025 Somwar Date: कब रखा जाएगा सावन के पहले सोमवार का व्रत? जानें पूजा से जुड़ी प्रमुख बातें

 

शिव जी होंगे प्रसन्न


जीवन के दुख और संकट से छुटकारा पाने के लिए सावन में शिवलिंग पर 21 बेलपत्र अर्पित करें। इस दौरान महादेव से जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से जीवन में आ रही सभी बाधाएं दूर होती हैं और शिव जी प्रसन्न होते हैं।

 

बिगड़े काम होंगे पूरे


इसके अलावा शिवलिंग पर दूध, दही, शहद भी अर्पित करना चाहिए। इससे साधक के जीवन में खुशियों का आगमन होता है और बिगड़े काम पूरे होते हैं। साथ ही सभी मुरादें पूरी होती हैं।

पूजा के दौरान करें इस मंत्र का जप

सौराष्ट्रे सोमनाथं च श्रीशैले मल्लिकार्जुनम्।

उज्जयिन्यां महाकालं ओम्कारम् अमलेश्वरम्॥

परल्यां वैद्यनाथं च डाकिन्यां भीमशङ्करम्।

सेतुबन्धे तु रामेशं नागेशं दारुकावने॥

वाराणस्यां तु विश्वेशं त्र्यम्बकं गौतमीतटे।

हिमालये तु केदारं घुश्मेशं च शिवालये॥

एतानि ज्योतिर्लिङ्गानि सायं प्रातः पठेन्नरः।।

 

यह भी पढ़ें: Sawan 2025: सावन से पहले इन चीजों को घर से करें बाहर, अच्छे दिन होंगे शुरू

 

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।