विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sawan 2025: सावन के दूसरे सोमवार पर घर के इन पवित्र स्थानों पर जलाएं ये खास दीपक, बनेंगे सभी बिगड़े काम

Published: Thu, 17 Jul 2025 11:14 AM (IST)

सावन (Sawan 2025) का महीना भगवान शिव की पूजा के लिए बहुत पवित्र माना जाता है। इस साल का दूसरा ...और पढ़ें

Sawan 2025: सावन के दूसरे सोमवार पर करें ये उपाय।
Sawan 2025: सावन के दूसरे सोमवार पर करें ये उपाय।

HighLights

  1. सावन का महीना बेहद पावन माना जाता है।
  2. यह भगवान शंकर को समर्पित है।
  3. सावन माह को श्रावण माह के नाम से भी जाना जाता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना बेहद पावन माना जाता है। यह भगवान शिव की पूजा के लिए बहुत पवित्र माना जाता है। इस दौरान किए गए छोटे-छोटे उपाय भी बड़ा फल देते हैं। इस साल सावन (Sawan 2025) का दूसरा सोमवार 21 जुलाई, 2025 को पड़ रहा है। वहीं, दूसरे सोमवार पर अगर आप भोलेनाथ की कृपा की इच्छा रखते हैं, तो आइए इस आर्टिकल में दीपक से जुड़े कुछ उपाय जानते हैं, जो इस प्रकार हैं।

दीपक से करें ये उपाय (Sawan Somvar Deepak Upay)

1. मुख्य द्वार पर दीपक

सावन के दूसरे सोमवार को अपने घर के मुख्य द्वार पर देसी घी का दीपक जरूर जलाएं। मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और जीवन से नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं। साथ ही घर में मां लक्ष्मी का वास होता है और धन-धान्य में वृद्धि होती है।

2. पूजा घर में दीपक

इस मौके पर पूजा घर में भगवान शिव की प्रतिमा के सामने घी का दीपक जलाएं। यह दीपक रात भर जलता रहे तो और भी अच्छा है। पूजा घर में दीपक जलाने से भगवान शिव खुश होते हैं और इससे घर में शांति और सकारात्मकता आती है।

3. तुलसी के पौधे के पास दीपक

अगर आपके घर में तुलसी का पौधा है, तो सावन के दूसरे सोमवार पर शाम के समय तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं। तुलसी को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है और यह भगवान विष्णु को भी बहुत प्रिय है।

ऐसा माना जाता है कि तुलसी के पास दीपक जलाने से भगवान शिव के साथ-साथ भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का भी आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।

4. बिल्व पत्र के पेड़ के नीचे दीपक

सावन के दूसरे सोमवार पर शाम के समय बिल्वपत्र के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। बिल्व पत्र का पेड़ भगवान शिव को बहुत प्रिय है। कहते हैं कि इसके नीचे दीपक जलाने से भगवान शिव जल्द ही खुश होते हैं और अकाल मृत्यु का भय दूर होता है। साथ ही इससे समस्त पापों का नाश होता है और पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

5. रसोई घर में दीपक

सावन के दूसरे सोमवार पर रसोई घर में चूल्हे के पास एक छोटा सा दीपक जलाएं। यह दीपक मां अन्नपूर्णा का प्रतीक माना जाता है। कहते हैं कि रसोई घर में दीपक जलाने से घर में अन्न और धन की कभी कमी नहीं होती है। इसके साथ ही परिवार के सभी सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

यह भी पढ़ें: Sawan 2025: शिव की आराधना मनुष्यों के कल्याण के लिए श्रेष्ठ है

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।