Sawan 2024: दशकों बाद सावन पर बन रहा है ये शुभ संयोग, इन 5 राशियों की चमक उठेगी फूटी किस्मत
सावन सोमवार के दिन विधिपूर्वक भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-व्रत करने का विधान है। पंचांग के अनुसार आषाढ़ पूर्णिमा 21 जुलाई को पड़ रही है। इसके अगले दिन यानी 22 जुलाई से सावन का महीना शुरू होगा। साथ ही इसका समापन 19 अगस्त 2024 को होगा। ऐसा कई वर्षों बाद हो रहा है कि जब सावन की शुरुआत और समापन सोमवार के दिन ही हो रहा है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Sawan 2024: सावन का महीना देवों के देव महादेव को प्रसन्न करने के लिए उत्तम माना गया है। मान्यता है कि इस दौरान भगवान शिव का अभिषेक करने से प्रभु प्रसन्न होते हैं। साथ ही उनकी कृपा से जातक के जीवन में खुशियों का आगमन होता है। इसके अलावा आरोग्य जीवन की भी प्राप्ति होती है। इस बार सावन का महीना बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि सावन सोमवार पर कई शुभ का निर्माण हो रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं किन राशियों को भगवान शिव की कृपा प्राप्त होगी।
यह भी पढ़ें: Guru Purnima 2024: दशकों बाद गुरु पूर्णिमा पर बन रहे हैं ये अद्भुत संयोग, नोट करें समय
इन योग का हो रहा है निर्माण
ऐसा माना जा रहा है कि कई दशकों के बाद इस बार सावन के पहले सोमवार पर प्रीति योग, आयुष्मान योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, शिववास योग और करण योग का निर्माण हो रहा है।
कर्क राशि
कर्क राशि का संबंध चंद्रमा ग्रह से है। इस वजह से इस राशि के जातक के लिए सोमवार का दिन बेहद भाग्यशाली माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने से जातक की सभी मुरादें पूरी होती हैं।
मिथुन और कन्या राशि
मिथुन और कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह को माना गया है। ऐसे में इन राशियों को भगवान गणेश की पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही सभी विघ्न से मुक्ति मिलती है।
मकर और कुंभ राशि
मकर और कुंभ राशि के स्वामी शनि हैं। ऐसे में सावन के महीने में शनि देव की पूजा करने से शनि दोष से छुटकारा मिलता है और बुरे कर्मों के दुष्प्रभाव कम होते हैं। इसलिए सावन में शनि देव की पूजा करना फलदायी साबित होता है।
सोमवार व्रत 2024 डेट
- सोमवार 22 जुलाई- पहला सोमवार
- सोमवार 29 जुलाई- दूसरा सोमवार
- सोमवार 05 अगस्त- तीसरा सोमवार
- सोमवार 12 अगस्त- चौथा सोमवार
- सोमवार 19 अगस्त- पांचवा सोमवार
सावन सोमवार व्रत करने से मिलते हैं ये फायदे
शिव पुराण के अनुसार, 16 सोमवारी व्रत करने से जातक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। अविवाहित लड़कियों की जल्द विवाह होने के योग बनने लगते हैं।
यह भी पढ़ें: Guru Purnima 2024: दशकों बाद गुरु पूर्णिमा पर बन रहे हैं ये अद्भुत संयोग, नोट करें समय
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।