Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sawan में कर्क राशि वालों को मिलेंगे ढेरों लाभ, बस करें ये छोटा-सा उपाय

    Updated: Wed, 24 Jul 2024 04:04 PM (IST)

    ग्रहों की स्थिति का प्रभाव हर राशि पर सकारात्मक या नकारात्मक रूप से पड़ता है। फिलहाल सावन का महीना चल रहा है जो भगवान शिव की आराधना के लिए समर्पित है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    Sawan Cancer horoscope मकर्क राशि वालों को मिलेगा लाभ।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। इस समय सूर्य देव और शुक्र देव कर्क राशि में स्थित हैं। सूर्य देव 16 अगस्त तक कर्क राशि में विराजमान रहेंगे। वहीं, गुरु और मंगल इस राशि के आय भाव में हैं। इसलिए सावन का महीना कर्क राशि के लिए अति शुभ माना जा रहा है। तो चलिए जानते हैं कि इस राशि को सावन में क्या-क्या लाभ मिलने वाला है। साथ ही आप सावन माह में एक खास उपाय करके दोगुना फल प्राप्त कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैसा रहेगा सावन का महीना

    सावन माह में कर्क राशि वालों को देवों के देव महादेव की असीम कृपा मिलने वाली है। गुरु और मंगल की कृपा से आय में वृद्धि होने वाली है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में लाभ होगा। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र देव को ऐश्वर्य, सौभाग्य, धन, प्रेम और वैभव का कारक माना गया है।

    ऐसे में शुक्र देव की कृपा से आपके सुखों में वृद्धि होगी। करियर और कारोबार की दृष्टि से सावन का महीना कर्क राशि के जातकों के लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा। सावन माह में इस राशि के जातकों को सभी प्रकार की खुशियां मिलने वाली हैं। साथ ही सभी रुके कार्य भी पूर्ण होंगे।

    यह भी पढ़ें - Sawan 2024: सावन में इन 2 राशियों को बिजनेस में मिलेगी सफलता, महादेव का आशीर्वाद होगा प्राप्त

    करें ये उपाय

    कर्क राशि के आराध्य देव शिव जी हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को सावन माह में गंगाजल में पान, दूर्वा, साबुत मूंग, बेलपत्र आदि मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से कर्क राशि के जातकों को करियर में अपार सफलता मिल सकती है। इसके साथ ही आप महादेव को प्रसन्न करने के लिए कच्चे दूध या दही से भी शिवलिंग का अभिषेक कर सकते हैं। इससे आपको शिव जी की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है।

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।