Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sawan 2022 Horoscope: सावन में इन 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे महादेव, बिजनेस-नौकरी में मिलेगी तरक्की

    By Shivani SinghEdited By:
    Updated: Wed, 22 Jun 2022 01:55 PM (IST)

    Sawan 2022 Horoscope हिंदू पंचांग के अनुसार सावन को पांचवा महीना माना जाता है। इसे श्रावण माह के नाम से भी जानते हैं। भगवान शिव का प्रिय माह सावन में ...और पढ़ें

    Hero Image
    Sawan 2022 Horoscope: सावन में इन 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे महादेव,

    नई दिल्ली, Sawan 2022 Horoscope: भगवान शिव का सबसे प्रिय मास सावन माह जुलाई माह से शुरू होने वाले हैं। सावन माह में भगवान शिव की विधिवत तरीके से पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है और व्यक्ति को हर तरफ से खुशियां ही खुशियां मिलती है। इस साल सावन माह में चार सोमवार पड़ रहे हैं। हर एक सावन सोमवार का अपना एक महत्व है। वहीं ज्योतिष गणना के मुताबिक, सावन का माह कुछ राशियों के लिए काफी लाभकारी साबित होने वाला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज्योतिष गणना के मुताबिक, सावन का माह 12 राशियों के जीवन पर अच्छा या फिर बुरा असर डालेगा। लेकिन मेष, कर्क और कन्या राशि के जातकों के जीवन में काफी शुभ फल देने वाला है। भगवान शिव की कृपा से इन राशियों की हर मुराद पूरी होगी।

    मेष राशि

    सावन का माह मेष राशि के लिए काफी लाभकारी साबित होगा। इस राशि के जातकों के ऊपर भगवान शिव की कृपा होगी। जिसके कारण इस राशि के जातकों को धन लाभ के साथ आय के नए रास्ते खुलेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। इसके साथ ही कुछ अधूरे कार्य भी पूरे होंगे। वैवाहिक जीवन सफलता के साथ चलेगा पति-पत्नी के बीच मान-सम्मान बढ़ेगा।

    कर्क राशि

    कई राशि के सभी कामों में सफलता प्राप्त होगी। शिव जी की कृपा से आर्थिक लाभ मिलेगा। धन में बढ़ोतरी के साथ बिजनेस में लाभ मिलेगा। नई नौकरी ढूंढ रहे हैं तो उसमें भी सफलता प्राप्त होगी। अगर दिमाग में किसी काम को लेकर कोई अच्छा प्लान आ रहा है, तो इस माह इसे आप कर ही डालिए। अवश्य ही सफलता प्राप्ति होगी।

    कन्या राशि

    शिव की कृपा से कन्या राशि के जातकों के लिए सावन का माह काफी लाभकारी साबित हो सकता है। कोई गुड न्यूज मिल सकती है। फंसा हुआ पैसा वापस मिलने के साथ व्यापार में लाभ मिलेगा। कोई नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे है, तो सावन माह शुभ साबित होगा।

    Pic Credit- instagram/mahadev_ka_diwana9/

    डिसक्लेमर

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'