विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक मुसीबत जाती नहीं और दूसरी आ जाती है? शनिवार को कर लें ये 3 काम; शनि के कमजोर होने का है ये संकेत

Published: Sat, 18 Jul 2026 08:00 AM (IST)

अगर आपके जीवन में एक के बाद एक परेशानियां आ रही हैं, तो यह कमजोर शनि का संकेत हो सकता ...और पढ़ें

शनिवार को दान करते समय मन में शनि देव का नाम लें (Picture Credit- AI Generated)

शनिवार को दान करते समय मन में शनि देव का नाम लें (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जिंदगी में कई बार ऐसा होता है कि जैसे ही एक परेशानी खत्म होती है, दूसरी मुसीबत दरवाजे पर दस्तक देने लगती है। पैसा टिकता नहीं, काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं, घर में कलह और सेहत की दिक्कतें बनी रहती हैं। ज्योतिष के अनुसार अगर आपके साथ भी लगातार ऐसा हो रहा है तो यह शनि के कमजोर या पीड़ित होने का संकेत हो सकता है।

ऐसे समय में घबराने के बजाय शनिवार के दिन कुछ विशेष उपाय करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और जीवन की बाधाएं धीरे-धीरे कम होने लगती हैं। चलिए हम आपको 3 बेहद असरदार और आसान उपाय बताते हैं।

पीपल के पेड़ की पूजा

शनिवार के दिन शाम के वाक्‍त पीपल की जड़ को जल चढ़ाएं। धार्मिक मान्‍यता अनुसार पीपल के पेड़ की जड़ में शनिदेव का वास होता है। आप पीपल की जड़ को काले तिल और सरसों के तेल का दिया भी अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से जीवन में आ रही रुकावटें कम हो जाती हैं।

काली चीजों का दन

शनिवार का दिन दान के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। अगर शनि कमजोर हैं तो इस दिन काली चीजों का दान अवश्य करें। काले तिल, काली उड़द की दाल, काला कंबल, काले जूते, सरसों का तेल और लोहे की वस्तुएं गरीबों या जरूरतमंदों को दान कर सकते हैं। दान करते समय मन में शनि देव का नाम लें और उनसे गलतियों के लिए क्षमा मांगे। दान जितने सच्चे मन से होगा, फल उतना ही जल्दी मिलेगा।

हनुमान जी की पूजा

जहां हनुमान जी की पूजा होती है, वहां शनि देव स्वयं भक्तों को कष्ट नहीं देते। इसलिए शनिवार के दिन रात के वक्‍त सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। यदि जीवन में बहुत अधिक पीड़ा है तो बजरंग बाण का पाठ भी किया जा सकता है।

अतः झूठ, चोरी और किसी का दिल दुखाना आपको शनि देव के प्रकोप का भागी बना देता है। ऐसे में शनि कमजोर है, तो ऐसे काम करने से बचें, जो शनिदेव को पसंद नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- हनुमान जी के मंदिर में जाकर चुपके से बोल दें ये एक शब्द, आपके ऊपर बरसेगी बजरंगबली की असीम कृपा

यह भी पढ़ें- मौत के देवता यमराज की भी नहीं चलती इनके आगे! जानिए हनुमान जी के 'चिरंजीवी' होने का सीक्रेट

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।