हनुमान जी के मंदिर में जाकर चुपके से बोल दें ये एक शब्द, आपके ऊपर बरसेगी बजरंगबली की असीम कृपा
हनुमान जी के मंदिर में 'राम-राम' का जाप करने से उनकी असीम कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सकारात्मकता ...और पढ़ें
-1783069560672_m.webp)
हनुमान जी के सामने बोले ये खास शब्द (Picture Credit- Ai)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हनुमान जी को भगवान राम का सबसे बड़ा भक्त कहा जाता है। आज भी बजरंग बली की मूर्ति राम जी के पास रखी जाती है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि आज भी बजरंगबली पृथ्वी पर मौजूद हैं और अपने भक्तों की पुकार तुरंत सुनते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि हनुमान जी की कृपा आपके ऊपर बरसे तो ऐसे में आप मंदिर जाकर सिर्फ राम-राम शब्द को पुकारें। इसका लाभ आपको जीवन में देखने को मिल जाएगा। साथ ही भगवान का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा।
हनुमान जी को प्रिय है राम नाम
बजरंगबली को प्रसन्न करने का सबसे सरल और अचूक उपाय है राम नाम। राम नाम से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि जब भी हम राम नाम लेते हैं तो बजरंगबली आपके ऊपर असीम कृपा बरसाते हैं। इसलिए आप भी मंदिर में जाकर से राम शब्द का उच्चारण करें और हनुमान जी का आशीर्वाद पाएं।
हनुमान जी के मंदिर में जाकर बोले राम नाम
जब भी आप हनुमान जी के मंदिर में जाएं, तो बजरंगबली के सामने जाकर प्रणाम करें और कहें राम-राम। यह केवल एक शब्द नही है, बल्कि महामंत्र है, जिसे सुनकर हनुमान जी प्रसन्न होते हैं। अगर आप इसका उच्चारण 108 बार करेंगे, तो इससे आपके भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। साथ ही नकारात्मकता दूर होगी। हनुमान जी भगवार राम के सबसे बड़े भक्त हैं इसलिए उनका नाम लेते ही आपके सारे कार्य बनने लगेंगे।

मंदिर में हनुमान जी की प्रार्थना करने का सही तरीका
हनुमान मंदिर में जाकर अगर आप आंखे बंद करके उनकी प्रार्थना कर रहे हैं, तो इस बार इस तरीके को बदलें और हाथ जोड़कर उनकी आंखों में देखें और राम नाम का जाप करें। साथ ही उन्हें सिंदूर, चमेली का तेल या लाल पुष्प अर्पित करें। भोग में उन्हें गुड़ और चना चढ़ाएं। इस तरह से प्रार्थना करेंगे, तो आपकी सारी समस्याएं दूर हो जाएगी।
याद रखें कि बजरंगबली बल, बुद्धि और विद्या के दाता कहे जाते हैं, हनुमान जी उन्हीं भक्तों की सहायता करते हैं जिनका हृदय पवित्र होता है और जिनके मन में दया का भाव होता है। आप भी अगली बार मंदिर जाकर राम नाम को जरूर पुकारें।
यह भी पढ़ें- पुरी में भगवान जगन्नाथ को क्यों चढ़ाया जाता है 'बेंत', मां यशोदा से जुड़ा है किस्सा
यह भी पढ़ें- क्यों खास है जगन्नाथ मंदिर के शिखर पर लगा नील चक्र, भगवान विष्णु से क्या है इसका संबंध?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
Image credit- AI
