विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सावधान! क्या 8 पीढ़ियों से पीछा नहीं छोड़ रहा पितृ दोष? सर्वपितृ अमावस्या पर लगाएं ये 3 पौधे

Published: Thu, 08 Oct 2026 01:07 PM (IST)

हिंदू धर्म में सर्वपितृ अमावस्या का विशेष महत्व है, जिस दिन पूर्वजों का श्राद्ध किया जाता है। इस दिन घर ...और पढ़ें

सर्वपितृ अमावस्या पर ये उपाय, दूर होंगे सभी पितृ दोष (Picture Credit: AI Generated)

सर्वपितृ अमावस्या पर ये उपाय, दूर होंगे सभी पितृ दोष (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों का श्राद्ध और विदाई होती है।

  2. शमी, तुलसी और अशोक के पौधे लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है।

  3. इन पौधों से पितृ दोष दूर होकर पूर्वजों का आशीर्वाद मिलता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पितृ पक्ष के दौरान पड़ने वाली अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है और इसे सर्वपितृ अमावस्या कहा जाता है। इस दिन सभी पूर्वजों का श्राद्ध एक साथ किया जाता है और पृथ्वी से पितरों की विदाई की जाती है।

जो लोग किसी वजह से अपने पूर्वजों का श्राद्ध यदि उनकी तिथि पर नहीं कर पाते हैं, तो उन सभी पूवजों का श्राद्ध एक साथ इसी दिन किया जाता है। इस साल यह तिथि 10 अक्टूबर को मनाई जाएगी।

ऐसी मान्यता है कि इस दिन अगर आप घर में कुछ पवित्र पौधे लगाते हैं, तो इससे पूर्वजों का आशीर्वाद बना रहता है। यही नहीं इन पौधों के प्रभाव से आपके घर का पितृ दोष भी दूर हो सकता है। आइए जानें आपको इस दिन घर में कौन से पौधे लगाने चाहिए जिनसे आपकी एक या दो नहीं बल्कि आठ पीढ़ियों के दोष भी दूर हो सकें।

शमी का पौधा

शमी के पौधे को अत्यंत शुभ पौधा माना जाता है जिसका संबंध शनिदेव से है। यह पौधा हमेशा आपको घर के बाहर लगाना चाहिए जिससे घर में आने वाली ऊर्जा को सकारात्मक किया जा सके। यदि आप सर्वपितृ अमावस्या के दिन शमी का पौधा अपने घर में लगाते हैं तो इससे आपके घर में पूर्वजों की कृपा बनी रहती है और पितृ दोष दूर होता है।

तुलसी का पौधा

तुलसी के पौधे को किसी भी पूजा-पाठ के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है और यदि आप सर्वपितृ अमावस्या के दिन इस पौधे को अपने घर में लगाएं, तो इसके कई गुना लाभ हो सकते हैं। अगर आपके घर में पहले से तुलसी का पौधा लगा हुआ है, तब भी आप एक नया पौधा जरूर लगाएं।

ऐसा करने से घर के पितृ दोष दूर हो सकते हैं और संकटों से मुक्ति मिलती है। इस दिन तुलसी घर में लगाने के बाद इसमें नियमित जल चढ़ाएं और शाम के समय है घी का दीपक जलाएं।

अशोक का पौधा

अशोक के पौधे को हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है और इसके पत्तों से घर की सजावट की जाती है। यही नहीं इसके पत्तों से तोरण बनाकर घर को सजाया भी जाता है, लेकिन शायद ही कुछ लोगों को पता होगा कि इस पौधे को घर में लगाने से पितृ दोषों से मुक्ति मिलती है।

अगर आप घर के बाहर इस पौधे को सर्वपितृ अमावस्या के दिन लगाएंगे तो इसके कई गुना लाभ मिल सकते हैं। पूर्वजों की कृपा पाने और आठ पीढ़ियों के पितृ दोष को दूर करने के लिए यह अत्यंत शुभ पौधा माना जाता है। अगर आप इस पौधे को जगह की कमी की वजह से घर या आस-पास नहीं लगा सकते हैं, तो इसे किसी मंदिर के पास लगाना भी अत्यंत शुभ माना जाता है।

अगर आप भी सर्वपितृ अमावस्या के दिन इनमें से कोई भी पौधा लगाएंगे, तो इसके प्रभाव आपको पूरे साल दिखाई देंगे। यही नहीं ऐसा करने से पितृ दोष भी दूर होंगे।

यह भी पढ़ें- सर्वपितृ अमावस्या पर बना दुर्लभ शनिश्चरी संयोग: इस शनिवार 5 छोटे उपाय दिला सकते हैं पितृ और शनि दोष से राहत

यह भी पढ़ें- सर्वपितृ अमावस्या की रात दिखे कोई 1 भी संकेत, तो समझें पूर्वज आपसे प्रसन्न हैं; बरसने वाला है आशीर्वाद

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।