विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सर्वपितृ अमावस्या पर बना दुर्लभ शनिश्चरी संयोग: इस शनिवार 5 छोटे उपाय दिला सकते हैं पितृ और शनि दोष से राहत

Published: Thu, 08 Oct 2026 10:51 AM (IST)

इस साल 10 अक्टूबर 2026 को सर्वपितृ अमावस्या पड़ रही है, जिसे शनिश्चरी अमावस्या भी कहा जाएगा। इस दिन पितरों ...और पढ़ें

सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों और शनि देव से जुड़े खास उपाय

सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों और शनि देव से जुड़े खास उपाय

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। द्रिक पंचांग के हिसाब से इस साल 10 अक्टूबर , शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या पड़ रही है। अमावस्या तिथि के साथ पितृ पक्ष भी खत्म हो जाते हैं। इस साल की सर्वपितृ अमावस्या आध्यात्मिक नजरिए से बेहद खास हैं, क्योंकि इस वर्ष यह शनिवार के दिन पड़ रही है। जिस वजह से इसे 'शनिश्चरी अमावस्या' के नाम से भी जाना जाता है।

हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, सर्वपितृ अमावस्या और शनिवार का संयोग होने के वजह से इस दिन पितरों को तर्पण, श्राद्ध करने के साथ-साथ दान-पुण्य करना बेहद शुभ माना जाता है।

माना यह भी जाता है कि इस दिन पूर्वजों को तृप्ति करने के साथ-साथ शनि देव की पूजा-अर्चना करने से भी शनि से जुड़े दुष्प्रभावों से भी मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं सर्वपितृ अमावस्या के दिन कौन-सा ज्योतिषी उपाय आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है?

सर्वपितृ अमावस्या 2026 कब है? (Sarvapitri Amavasya 2026 Dates)

आश्विन मास की अमावस्या तिथि आरंभ- 9 अक्टूबर 2026 को रात 9 बजकर 35 मिनट पर
आश्विन मास की अमावस्या तिथि समाप्त- 10 अक्टूबर 2026 को रात 9 बजकर 19 मिनट पर
सर्वपितृ अमावस्या 2026 तिथि- उदया तिथि के हिसाब से इस साल सर्वपितृ अमावस्या 10 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा।

सर्वपितृ अमावस्या 2026 उपाय (Sarvapitri Amavasya 2026 Upay)

इस साल सर्वपितृ अमावस्या के मौके पर शनिश्चरी अमावस्या का दुर्लभ संयोग भी बन रहा है, जो पितरों के आशीर्वाद के साथ-साथ शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त करने का भी सुनहरा अवसर है।

1. ऐसे में 10 अक्टूबर शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की कम से कम 11 बार परिक्रमा लगाएं। इसी के साथ 5 प्रकार की मिठाई पीपल के पत्ते पर रखकर पितरों को अर्पित करनी चाहिए।

2. सर्वपितृ अमावस्या के मौके पर संध्याकाल में 5 दीपक का उपाय करना भी सबसे शुभ माना गया है।

3. पितृ पक्ष के दौरान सर्वपितृ अमावस्या के मौके पर पंच बलि की प्रक्रिया जरूर करें। इस दिन घर में भोजन तैयार करके उसके पांच भाग निकालें। जिसमें पहला हिस्सा गाय, दूसरा बिल्ली, तीसरा कुत्ता, चौथा कौए और पांचवां हिस्सा ब्राह्मण को देना चाहिए।

4. इसके अलावा सर्वपितृ अमावस्या के मौके पर पितृ स्तोत्र का पाठ करना भी सही माना गया है। इस पाठ का जाप सुबह या शाम किसी भी समय पर कर सकते हैं।

5. शनिवार को अमावस्या तिथि पड़ने के कारण शनिदेव को प्रसन्न करने का सुनहरा मौका हाथ से नहीं जाने दें। इस दिन शनि देव को प्रसन्न करने के लिए उन्हें सरसों का तेल अर्पित करें। इसके अलावा जरुरतमंद बच्चों को गिफ्ट देना भी सही माना जाता है। शनि देव को प्रसन्न करने के लिए आप हनुमान चालीसा का पाठ भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- सर्वपितृ अमावस्या की रात दिखे कोई 1 भी संकेत, तो समझें पूर्वज आपसे प्रसन्न हैं; बरसने वाला है आशीर्वाद

यह भी पढ़ें- सर्वपितृ अमावस्या 2026: श्राद्ध का खाना खाने न आए कौवा तो क्या करें? नोट करें विकल्प और पंचबली का नियम

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।